फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Harendra and Pankaj will ride on bicycle today

आज साइकिल पर सवार होंगे हरेंद्र और पंकज

Fri, 29 Oct 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Harendra and Pankaj will ride on bicycle today
आज साइकिल पर सवार होंगे हरेंद्र और पंकज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पूर्व राज्यसभा सांसद हरेंद्र मलिक अपने बेटे पंकज मलिक के साथ शुक्रवार को सपा में शामिल होंगे। 19 अक्तूबर को पिता-पुत्र ने कांग्रेस के विभिन्न पदों से इस्तीफा दे दिया था। पिता-पुत्र लखनऊ पहुंच गए हैं। पूर्व सांसद के समर्थक भी समाजवादी पार्टी का दामन थामेंगे।

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद हरेंद्र मलिक ने किसी दूसरी पार्टी में जाने का एलान नहीं किया था, जिस कारण समर्थकों के बीच संशय बना हुआ था। बृहस्पतिवार को पिता-पुत्र लखनऊ पहुंच गए हैं। शुक्रवार को उनके सपा में शामिल होने की संभावना है। काजीखेड़ा के रहने वाले हरेंद्र मलिक ने 1976-77 में डीएवी कॉलेज में छात्र राजनीति की। 1978 में संजय गांधी और इंदिरा गांधी के साथ आंदोलन में शामिल होकर जेल गए। 1982 में बीडीसी बने, 1985 में खतौली विधानसभा सीट से चुनाव जीते। इसके बाद तीन बार बघरा विधानसभा सीट से विधायक रहे । 1996 में विधानसभा और इसके बाद सपा से लोकसभा चुनाव हारे। 2002 में ये इनेलो में शामिल हो गए और राज्यसभा पहुंच गए। 2004 में कांग्रेस में शामिल होकर अपने बेटे पंकज मलिक को बघरा से उप चुनाव लड़वाया। 2012 के विधानसभा चुनाव में पंकज मलिक शामली विधानसभा सीट से कांग्रेस से विधायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed