फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hardware trader set example of honesty

ईमानदारी की मिसाल बना नोजिल पलेंजर व्यापारी

Fri, 17 Jul 2020 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hardware trader set example of honesty
ईमानदारी की मिसाल बना हार्डवेयर व्यापारी
विज्ञापन

खतौली। नगर के रहने वाले नोजिल प्लिंजर व्यापारी ने लाखों रुपयों की नगदी बैंक कैशियर को वापस कर ईमानदारी की मिसाल पेश की है।
मोहल्ला काजियान निवासी मोहम्मद कासिम उर्फ आशू मुल्तानी की पत्नी शाजिया परवीन शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक शाखा घंटाघर के खाते से रुपये निकालने गई थी। विड्रॉल फार्म में भरी गई रकम के मुताबिक कैशियर द्वारा 29 हजार रुपये देने पर शाजिया बिना गिने रुपये पर्स में रखकर घर वापस आ गई। कई घंटों बाद आशू मुल्तानी ने पत्नी शाजिया से बैंक से लाए रुपए मांगे। शाजिया द्वारा पर्स से रुपये निकालकर देने पर गिनते ही पति आशू मुल्तानी हैरत में पड़ गया। शाजिया द्वारा बैंक से निकालकर घर लाए गए रुपए आशू मुल्तानी के गिनने पर 2 लाख 80 हजार रुपये निकले। आनन फानन में आशू मुल्तानी अपनी पत्नी शाजिया के साथ पीएनबी पहुंच गया। आशू मुल्तानी द्वारा कैशियर को भूल से अधिक रुपये देने का अहसास कराया। शाखा प्रबंधक ने आशू मुल्तानी व उनकी पत्नी शाजिया द्वारा दिखाई गई ईमानदारी की जमकर सराहना कर दोनों का स्वागत किया। इस दौरान बैंक में मौजूद ग्राहकों ने भी खूब सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed