फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hardoi's Banjara injured in police encounter

पुलिस मुठभेड़ में हरदोई का बंजारा घायल

Wed, 01 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hardoi's Banjara injured in police encounter
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश युसूफ बंजारा - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। बाइक सवार दो बदमाशों की कासमपुर खोला के जंगल में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा फरार हो गया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर मीरापुर पुलिस बीआईटी पुलिस चौकी पर चेकिंग कर रही थी। मेरठ की ओर से बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस ने उनको को रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए गांव कासमपुर खोला के जंगल की ओर फरार होने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर फायरिंग की। पुलिस की गोली एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा जंगल के रास्ते फरार हो गया।
विज्ञापन

बदमाश यूसुफ पुत्र बक्शी बंजारा निवासी बंदरिया हरदोई कोतवाली देहात का बताया गया है। पुलिस ने बिना नंबर की बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। रामराज पुलिस सहित सीओ जानसठ शकील अहमद मौके पर पहुंचे फरार बदमाश की जंगल में तलाश की, उसका कोई सुराग नही लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ जानसठ ने बताया कि घायल बदमाश मीरापुर थाने में दर्ज एक डकैती के मामले में काफी समय से वांछित चल रहा था। जिसकी काफी समय से पुलिस को तलाश थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायल बदमाश अंतरराज्यीय बदमाश है, जिस पर जनपद सहित अन्य प्रदेशों में लूट, डकैती के 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed