फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Harassment of farmers is not tolerated: Shyamveer

किसानों का उत्पीडन किसी सूरत में नहीं होगा बर्दाश्त : श्यामवीर

Fri, 17 Dec 2021 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Harassment of farmers is not tolerated: Shyamveer
एसडीएम कार्यालय परिसर में भाकिसं की बैठक में विचार रखते सदस्य - फोटो : DEVBAND
देवबंद। भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय में शुक्रवार को बैठक में श्यामवीर त्यागी ने कहा कि धान खरीद केंद्र पर लगातार किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। किसानों का अपमान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बजाज शुगर मिल द्वारा पिछले सीजन का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। इसलिए सरकार को चीनी मिलों के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए। जिला मंत्री विक्रम सिंह पुंडीर ने बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने की सरकार से मांग की। तहसील प्रमुख मणिकांत भारद्वाज ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तरह मुख्यमंत्री को भी छह हजार रुपये सम्मान निधि देनी चाहिए। इस दौरान एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। यहां रामस्वरूप चौधरी, मुनेश त्यागी, किरणपाल सिंह, राजपाल सिंह, उस्मान राव, राकेश त्यागी, मुकेश त्यागी व संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed