फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Harassment in SBI for depositing nomination fee

नामांकन की फीस जमा करने को एसबीआई में मारामारी

Sun, 04 Apr 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Harassment in SBI for depositing nomination fee
त्रिस्तरीय चुनाव की नामांकन फीस का चालान फार्म जमा करने के लिए स्टेट बैंक पर उमड़ी भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
नामांकन शुल्क जमा करने के लिए एसबीआई में मची आपाधापी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चालान फार्म जमा करने के लिए दिनभर आपाधापी मची रही। एसबीआई की मुख्य शाखा के बाहर लंबी लाइनें लग गई। लोगों को करीब पांच से सात घंटे तक लाइन में खड़ा होना पड़ा। बैंक आए लोगों के हुजूम और वाहनों की कतार लगने से मुख्य मार्ग पर जाम लगने से दिक्कतें बढ़ गईं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रपत्र बिक्री का कार्य बीते एक सप्ताह से चल रहा है। सात और आठ को नामांकन पत्र जमा होने हैं। नामांकन की सारी प्रक्रिया इससे पहले ही पूरी होनी है। नामांकन की फीस के चालान फार्म एसबीआई की जिले की तीन शाखाओं में ही जमा हो रहे हैं। इनमें यहां शहर में रेलवे रोड स्थित मुख्य शाखा के अलावा बुढ़ाना और जानसठ की शाखा शामिल है। सबसे अधिक दबाव रेलवे रोड की मुख्य शाखा पर है। यहां सुबह सात बजे से ही बैंक के बाहर लोगों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। बैंक ने एक के स्थान पर दो खिड़की शुरू की, लेकिन अधिक भीड़ होने के कारण यह व्यवस्था भी नाकाफी रही। मुख्य मार्ग तक लाइन आ गई। यहां व्यवस्था बनाए रखना भी मुश्किल हो गया। लोगों को नामांकन फीस जमा करने को पांच से सात घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। रोहाना क्षेत्र से आए रियाजु ने बताया कि सात घंटे बाद वह चालान की फीस जमा कर पाया।
विज्ञापन

भूख-प्यास से व्याकुल हो उठे लोग
लंबी लाइनों में पांच-पांच घंटे खडे़ रहने वाले लोग भूख और प्यास से व्याकुल हो उठे। चालान की फीस जमा करने के लिए उन्हें काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। रेलवे रोड पर दुपहिया और चौपहिया वाहन बड़ी संख्या में आ जाने से जाम की स्थिति बनी रही। कई बार यहां रोडवेज बसों की लाइन लग गई। आम आदमी को यहां काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेलवे रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर चुनाव फीस जमा करने के लिए शनिवार सुबह सात बजे से ही लाइन लग गई थी। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष जमा रहे। शाम में तक यहां पर यहीं स्थिति रही। शहर समेत जिले में कोरोना का संक्रमण फैल रहा है, मगर, यहां पर लापरवाही बरती गई। यहां दो गज की दूरी के नियम का कोई पालन नहीं हुआ। जबकि यहां पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब चालान ऑनलाइन भी होंगे जमा
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि बैंकों में चालान फार्म जमा करने को लेकर उमड़ी भीड़ को देखते हुए ऑनलाइन चालान जमा करने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, यूपीआई के माध्यम से भी चालान जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed