{"_id":"57f69d824f1c1b4659270368","slug":"hands-for-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदबुद्धि गर्भवती की मदद को बढ़े हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदबुद्धि गर्भवती की मदद को बढ़े हाथ
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
महिला से बातचीत करतीं सामाजिक संस्था की पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में गर्भवती मंदबुद्धि महिला की मदद के लिए सामाजिक संस्थाओं ने हाथ बढ़ाए हैं। स्वामी कल्याणदेव राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती यह महिला गर्भवती है, जिसे शहर के रामपुरम के लोगों ने आश्रय दिया था।
महिला कहां से आई है, वह कौन है आदि सवालों का पीड़िता के पास कोई जवाब नहीं है। मंदबुद्धि महिला के साथ आठ माह पहले किसी ने दरिंदगी की। शहर में कमला नेहरु वाटिका इलाके में देखी गई इस गर्भवती महिला को रामपुरम के लोगों ने सहारा दिया। अमर उजाला ने पीड़िता की आवाज उठाई तो प्रशासन ने पहल की।
योगेंद्रपुरी और रामपुरम के लोगों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। महिला सीएमएस अमिता गर्ग के निर्देशन में पीड़िता का उपचार चल रहा है, जहां वह शीघ्र बच्चे को जन्म देगी। सामाजिक संस्था लोक आस्था की अध्यक्षा चंद्रमुखी यादव और डॉ गीतांजलि वर्मा ने मंदबुद्धि महिला से मुलाकात की। आर्य महिला वृद्धा आश्रम की शुक्रताल की साध्वी कांता भी साथ रहीं।
विज्ञापन
लोक आस्था जन कल्याण समिति ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर पीड़िता और नवजात शिशु के भरण-पोषण और देखभाल की जिम्मेदारी मांगी है। पुलिस अभी तक उक्त महिला के संदर्भ में कोई जानकारी नहीं जुटा पाई है। आखिर वो कौन है, जिसने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया है।