फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   hadse mein shokshak ki maut

हादसे में शिक्षक की मौत

Sun, 25 Dec 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
मुजफ़फरनगर के खतौली में गांव भैंसी के पास दो बाइकों की भिड़ंत में घायल शिक्षक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नावला निवासी शिक्षक गगन पुत्र ब्रजेश्वर त्यागी अपने बहनोई के साथ शनिवार की शाम को बाइक पर बाजार से सामान खरीदने के लिए आया था। रात के करीब 8 बजे के करीब गगन अपने जीजा सौरभ के साथ सामान खरीदकर वापस बाइक पर गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


गांव भैंसी के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार दिल्ली निवासी अरुण ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शिक्षक गगन व उसका बहनोई तथा बाइक सवार   अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान शिक्षक  गगन की मौत हो गई। जबकि चिकित्सकों ने बाकी दोनों  घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। शिक्षक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते बिलखते हुए अस्पताल में पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को अपने कब्जे ले लिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की इच्छानुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। 


वहीं मोरना में ककरौली के गांव बेहड़ा सादात बस स्टैंड के समीप लखीराम का पुराना क्रेशर है। जिसको तोड़ने के लिए आधा दर्जन मजदूर कार्य कर रहे थे। इस दौरान अचानक भरभरा कर दीवार टूटकर गिर गई। जिसके मलबे के नीचे बेहड़ा सादात निवासी मजदूर पप्पू पुत्र श्रीपाल दब गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मजदूर बाहर निकाला। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed