फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Had he been the president, he would have thrown out the rebels: Dr. Laxmikant Vajpayee

अध्यक्ष होता तो बागियों को बाहर कर देता : डाॅ लक्ष्मीकांत वाजपेयी

Thu, 01 Jun 2023 07:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
Had he been the president, he would have thrown out the rebels: Dr. Laxmikant Vajpayee
ठाकुरद्वारा चल रही मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के समापन समारोह में पहुंचे थे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली (मुजफ्फरनगर)। बड़ा बाजार स्थित ठाकुरद्वारा चल रही मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के समापन समारोह में पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डाॅ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि यदि मैं अध्यक्ष होता तो बागियों को निकालकर बाहर खड़ा कर देता। अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने बागियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने निकाय चुनाव के दौरान भीरतघात के सवाल पर कहा कि बागियों को बाहर निकाल देना चाहिए। विपक्ष निराश है और बौखलाया हुआ है। जब हमने दौपद्री मुर्म को राष्ट्रपति का चुनाव लड़ाया तो उनके विरुद्ध प्रत्याशी खड़ा किया, जब इनका आदिवासी प्रेम कहा चला गया था। मोदी विरोधी कुछ भी ढूंढते है।
विज्ञापन

मंदिर कार्यक्रम के बाद डाॅ लक्ष्मीकांत वाजपेयी मेरठ लौट गए। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में श्रीराम दरबार, राधा कृष्ण की मूर्ति सहित अन्य मूर्तियों की स्थापना कराई गईं। इस अवसर पर कथा वाचक व्यास पंडित वासुदेव शास्त्री, गणेश शंकर पालीवाल, सूरज पालीवाल, नरेश पालीवाल, हर्ष पालीवाल, नरेश गौड, विनीत गुप्ता, सत्येंद्र आर्य, संजीव मास्टर, ब्रजभूषण शर्मा, विकास कौशिक, विनीत शर्मा, मुकेश जैन एडवोकेट, डाॅ अशोक सिंघल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed