{"_id":"61abafa3afdb2b5f653dbd6e","slug":"had-gone-out-to-find-a-house-on-rent-when-he-saw-the-lock-closed-he-became-a-thief-muzaffarnagar-news-mrt567613129","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराए पर मकान ढूंढने निकला था, ताला बंद देखा था बन गया चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराए पर मकान ढूंढने निकला था, ताला बंद देखा था बन गया चोर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रामलीला टिल्ला में कई लाख के जेवर चुराने वाला चोर पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि चोर किराए पर मकान देखने के लिए निकला था। एक मकान में ताला लगा देखकर चोरी का इरादा बना बैठा। रात में उसने ताला तोड़ कर घर में रखे कई लाख के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने उसे पकड़ कर जेवर, एक स्कूटी व चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।
नगर के मोहल्ला रामलीला टिल्ला में रहने वाले अवधेश के घर में उनकी गैर मौजूदगी में 27 नवंबर को ताला तोड़ कर कई लाख के जेवर चोरी कर लिए थे। जिसकी तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने तीन दिन बाद 30 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज की थी। जबकि घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर हाथ में लोहे की रॉड लेकर घूमता हुआ साफ नजर आ रहा था।
पुलिस ने शनिवार को चोरी का खुलासा कर दिया। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि चोरी की घटना करने वाले प्रदीप कोहली पुत्र मनोहर लाल निवासी मल्हूपुरा, सिविल लाइन को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से अवधेश के घर से चोरी जेवर व एक चाकू बरामद हुआ है। उसकी स्कूटी भी पकड़ी है। पुलिस ने चोरी का पूरा जेवर बरामद कर लिया है। कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र ने बताया कि आरोपी युवक का कहना है कि वह तो परिवार के लिए किराए पर मकान देखने के लिए चार दिन से गली गली घूम रहा था। इसी दौरान एक मकान पर ताला लगा देखकर उसने इरादा बनाकर चोरी कर ली। वह शनिवार को जेवर बेचने जा रहा था, इसी बीच उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
बेरोजगारी से जूझ रहा था आरोपी
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़ा युवक को वर्ष 2018 में शराब बेचने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने पकड़ कर मुकदमा दर्ज किया था। अब वह बेरोजगारी से जूझ रहा था। खर्च के लिए रुपये न होने पर उसने चोरी की घटना की। आरोपी को जेल भिजवा दिया है।