फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Had an ultrasound saved the life of the delivery victim

अल्ट्रासाउंड हो जाता तो, बच जाती प्रसव पीड़िता की जान

Sun, 10 May 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Had an ultrasound saved the life of the delivery victim
जानसठ में प्रसव पीड़िता पत्नी की मौत होने पर रोता बिलखता पति। - फोटो : KHATAULI
जानसठ। लॉकडाउन में गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका। अगले रोज महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। अस्पताल में महिला की हालत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में उसकी मौत हो गई। अगर अल्ट्रासाउंड हो जाता तो, महिला की जान बच सकती थी। महिला की मौत होने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गांव तिसंग निवासी नवीन की पत्नी उपासना गर्भवती थी। शनिवार को परिवार के लोग डिलीवरी की जानकारी के लिए उपासना को लेकर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए खतौली लेकर गए लेकिन लॉकडाउन के चलते अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद मिला। इसके बाद परिजन अन्य अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर भी उसे लेकर गए, कहीं सब जगह सेंटर बंद मिले। परिवार के लोग उपासना को घर ले गए। रविवार सुबह उपासना को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिवार के लोग आनन फानन में महिला को लेकर सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां पीड़िता की हालत बिगड़ने लगी, तो महिला चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते हुए प्रसव पीड़िता की रास्ते में ही मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि अगर उपासना का शनिवार को अल्ट्रासाउंड हो जाता तो उसकी जान बच सकती थी। महिला की मौत को लेकर परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed