फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gyanasthali Public School Morena

अमरोहा की टीम ने वॉलीबाल टूर्नामेंट जीता

Fri, 08 Nov 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gyanasthali Public School Morena
मीरापुर के ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित बालीबाल टूर्नामेंट में मैच खेलते छात्र। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में रामदास हेवा मेमोरियल इंटर स्कूल वॉलीबाल टूर्नामेंट हुआ। जिसमें कई जिलों की 28 टीमों ने प्रतिभाग किया। एमएसपीएस अमरोहा और डीडीपीएस मुजफ्फरनगर की टीम में अंतिम कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें एमएसपीएस अमरोहा ने मैच जीत कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

शुभारंभ एसडीएम अनुज मलिक व पुलिस अधीक्षक सुरक्षा राजभवन योगेंद्र कुमार तथा प्रबंधक बीपी सिंह, उर्मिला सिंह, प्रधानाचार्य दीपक धीमान ने संयुक्त रूप से किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। फाइनल मैच एमएसपीएस अमरोहा व डीडीपीएस मुजफ्फरनगर की टीम के बीच हुआ। जिसमें एमएसपीएस अमरोहा टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। विद्यालय प्रबंधन ने विजेता टीम को शिल्ड, प्रशस्ति पत्र व नकद धनराशि 3100 रूपये देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में शोकेंद्र सिंह, रमेश चौहान, राहुल तोमर, अभिजीत सिंह, आशीष कुमार एवं मोहित कुमार आदि रहे। प्रधानाचार्य डीके धीमान ने सभी प्रतिभागी स्कूल टीमों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed