फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gurudeveshwar Maharaj was a true saint: Shankaracharya

सच्चे संत थे गुरूदेवेश्वर महाराज : शंकराचार्य

Tue, 21 Dec 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Gurudeveshwar Maharaj was a true saint: Shankaracharya
मुजफ्फरनगर : दंडी आश्रम में आयोजित श्रद्वांजलि सभा में बोलते हरिद्वार से पधारे शारदा पीठाधीश्वर - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सच्चे संत थे गुरूदेवेश्वर महाराज : शंकराचार्य
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। हरिद्वार से पधारे शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि गुरूदेवेश्वर महाराज वास्तव में गुरू थे। वह प्रेम सेवा त्याग ओर सहज सरलभाव के संत रहे। चित्र चरित्र को याद दिलाता है। वे सामने वाले व्यक्तियों में अच्छाई को देखते थे। चेहरे का तेज उनके आचरण दर्शाता था। गुरूतत्व कभी मरता नही, यह वीरों और भक्तों की भूमि है।
दंडी आश्रम शुकतीर्थ में आयोजित श्रद्धांजलि में उन्होंने कहा कि गुरूदेवेश्वर महाराज अपनी सरलता स्वभाव से एक आदर्श स्थापित कर गए। उनकी सेवा और सदाचार को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शुकदेव आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि सूक्ष्म रूप से हमारे मध्य नहीं रहे, लेकिन उनके कार्य भक्ति सदैव हमारे बीच रहेगी।
विज्ञापन

हनुमानधाम के महा मंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज ने कहा कि सत्कार और सेवा कभी निष्फल नहीं जाती। महापुरुष कभी नहीं मरते। रुड़की से पधारे महामण्डलेश्वर यत्रीनंद महाराज ने कहा कि सेवा शरीर का धर्म है, जिसमेें चेतना आत्मा सदैव विद्यमान रहती है। वह हमारे बीच नही, लेकिन उनकी कृपा आप सब पर बरस रही। यह अनुभव आप सब को होगा। दंडधारी स्वामी महादेव आश्रम महाराज ने कहा कि संत समाज के पथ प्रकाशक गरिमा को निश्चल भाव से निभाने वाले भले ही हमारे बीच न रहे हो, लेकिन उनका सानिंध्य हमेशा हम सब पर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन आचार्य वेदप्रकाश शुक्ला ने किया। महामंडलेश्वर गोपालदास महाराज, भागवत व्यास आचार्य राजेश वृंदावन, मानस मर्मज्ञ शिव कुमार शास्त्री, स्वामी कृष्ण स्वरूप ब्रह्मचारी, देवर्षि योगतीर्थ महाराज, स्वामी रमेश आश्रम महाराज जालंधर, आचार्य गुण प्रकाश ब्रह्मचारी काशी, सत्यानंद महाराज गोर्वधन मथुरा, स्वामी प्रियदेव महाराज, स्वामी गीतानंद गिरी, माता राजनंदेश्वरी, गीतानंद तीर्थ, आचार्य इंद्रपाल आदि ने अपने विचारों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, मोरना ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, अमित राठी, यशपाल, अशोक, पंकज, सुखदर्शन बेदी, राजीव, पूर्व प्रमुख नरेंद्र, प्रधान सवेंद्र, मदन प्रधान, महकपाल, राजपाल सैनी प्रधान, नीरज मौजूद रहे।

संतों को खिलाया प्रसाद
दंडी आश्रम समिति अध्यक्ष जगदीश प्रसाद, कोषाध्यक्ष मनोहर शर्मा, मंत्री देवेंद्र अग्रवाल, राजकुमार राज, पुनीत कौशिक, केडी शर्मा, गंगादत्त विनोद शर्मा, गोपाल, गोविंद, राजीव आचार्य आदि ने षोडशी कार्यक्रम में 16 संतों को भोजन खिलाकर दक्षिणा प्रदान की। इससे पूर्व आश्रम विद्यार्थियों ने उच्च स्वर में वैदिक मंत्रों उच्चारण के बीच गीता पाठ, चरण पादुका पूजन विधिवत रूप से संपन्न कराया।

मुजफ्फरनगर : दंडी आश्रम में आयोजित श्रद्वांजलि सभा में हरिद्वार से पधारे शारदा पीठाधीश्वर जगतगु

मुजफ्फरनगर : दंडी आश्रम में आयोजित श्रद्वांजलि सभा में हरिद्वार से पधारे शारदा पीठाधीश्वर जगतगु- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed