फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gurjar community expressed anger over Gwalior incident

Muzaffarnagar News: ग्वालियर की घटना पर गुर्जर समाज ने जताया रोष

Sun, 01 Oct 2023 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gurjar community expressed anger over Gwalior incident
डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देने के लिए पहुंचे गुर्जर समाज के लोग। संवाद
मुजफ्फरनगर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुई घटना को लेकर गुर्जर समाज ने आक्रोश जताया। कलक्ट्रेट पहुंचे गुर्जर समाज के लोगों ने डीएम कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


शनिवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे गुर्जर समाज के लोगों ने बताया कि ग्वालियर में 25 सितंबर को समाज का बड़ा सम्मेलन हुआ था। जिसमें गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण की मांग उठाई गई थी। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में ज्ञापन लेने लिए कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा, तो समाज के लोग पैदल मार्ट करते हुए कलक्ट्रेट में पहुंचे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद प्रशासन ने गुर्जर समाज के लोगों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज कर दिया। आरोप लगाया कि समाज के लोगों को बुरी तरह से पीटा गया और उनके वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

एक महिला हर्षिता गुर्जर को पूरी रात थाने में रखकर पिटाई गई। साथ ही समाज के लोगों पर ही मुकदमे दर्ज कर दिए गए। इस घटना से समाज के हर व्यक्ति में रोष व्याप्त है। उन्होंने मांग उठाई कि सभी मुकदमों को वापस लिया जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो गुर्जर समाज देश में होने वाले चुनाव में भाजपा का बहिष्कार करेगा। इस मौके पर दीपक गुर्जर, पोरस गुर्जर, जयपाल गुर्जर, विशाल गुर्जर, वंशराज चौहान, जसवीर सिंह चौहान, शंकर गुर्जर, जयपाल गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed