फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gur Mandi remained closed, traders protest

गुड मंडी बंद रही, व्यापारियों का धरना प्रदर्शन

Thu, 09 Jul 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Gur Mandi remained closed, traders protest
गुड़ मंडी में धरना देते व्यापारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गुड़ मंडी बंद रही, व्यापारियों का धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/शाहपुर। उप्र उद्योग व्यापार मंडल एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर पूरे प्रदेश की गुड़ व गल्ला मंडी बंद रही। दी गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेन्ट्स एसोसिएशन ने भी बंद का समर्थन किया। यहां की एशिया प्रसिद्ध गुड़ मंडी भी बंद रखी।

एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल व मंत्री श्यामसिंह सैनी ने बताया कि सरकार द्वारा मंडियों के बाहर काम करने पर मंड़ी शुल्क 2.5 प्रतिशत समाप्त कर दिया गया है। मंडियों में व्यापार करने पर 2.5 प्रतिशत मण्ड़ी शुल्क देना होगा। यह उत्तर प्रदेश सरकार की दोहरी प्रणाली है इसका पूरे प्रदेश में विरोध हो रहा है। इसके विरोध में पूरे प्रदेश की मंडियां चार दिन बंद रहेगी। कोषाध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, उपमंत्री जितेंद्र कुच्छल ने कहा कि मंडियों में भी 2.5 प्रतिशत मंड़ी शुल्क समाप्त होना चाहिए। मंडी के व्यापारियों ने नवीन मंड़ी के गेट नंबर एक पर धरना दिया। धरना प्रदर्शन में संजय मित्तल, श्यामसिंह सैनी, हरिशंकर, सुरेंद्र बंसल, कृष्णचन्द मूंधड़ा, जितेंद्र कुच्छल, रमेश कुमार, अरविंद गोयल, संजय मिश्रा, पवन बंसल, कुंजबिहारी महेश्वरी, मनमोहन, अनुज मोहन सिंघल, दिनेश चौधरी, राजेश गोयल, श्याम सुंदर बेडिया, सचिन मोहन गोयल, अनुज अग्रवाल, संजय गोयल, अंचित मित्तल, सुशील मित्तल, संदीप गुप्ता, अमित मित्तल आदि रहे। उधर, शाहपुर में नवीन गुड़ मंडी स्थल के व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर मंडी बंद रखी। व्यापारियों ने प्रदेश सरकार से मंडी शुल्क समाप्त करने की मांग की। गुड़ व्यापार संघ के अध्यक्ष पवन गोयल ने बताया कि 12 जुलाई तक मंडी की हड़ताल रहेगी। इस दौरान उपाध्यक्ष चंद्रवीर शास्त्री, प्रवीण गोयल, सौरभ सिंघल, प्रदीप सिंघल, ललित गर्ग, विजय गोयल, सतीश कश्यप, नंदलाल सिंघल, महेश गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed