{"_id":"653033ce370a800a0e018461","slug":"gst-team-raids-sadar-bazaar-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-9767-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जीएसटी की टीम का सदर बाजार में छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जीएसटी की टीम का सदर बाजार में छापा
Thu, 19 Oct 2023 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
- व्यापारी से 15 लाख रुपये मौके पर ही जमा कराए
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। वाणिज्यकर विभाग की जीएसटी टीम ने सदर बाजार में एक दुकान पर छापा मारकर कर चोरी पकड़ी। विभाग की कार्रवाई से पूरे बाजार में हलचल रही और व्यापारी एकत्र हो गए। बाद में व्यापारी से 15 लाख रुपये मौके पर ही जमा कराए गए।
वाणिज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर विवेक मिश्रा ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर सदर बाजार में रेडीमेड हौजरी गुड्स की दुकान पर छापा मारा गया। ज्वाइंट कमिश्नर जेएस शुक्ला के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में कर चोरी सामने आई। व्यापार रेडीमेड गार्मेंट के निर्माण एवं बिक्री का है। जांच में पाई गई अनियमितताओं के आधार पर व्यापारी द्वारा 15 लाख रुपये मौके पर ही जमा कराए गए। रिकाॅर्ड कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
जांच टीम में असिस्टेंट कमिश्नर वाईपी सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर अंबरीश सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर रोमा प्रकाश उपस्थित रहे। डिप्टी कमिश्नर विवेक मिश्रा ने कहा कि रेडीमेड व्यापार से जुड़े सभी लोग नियमित रूप से जीएसटी जमा कराते रहें। सदर बाजार में यह व्यापार जितने बड़े स्तर पर होता है, उसके मुकाबले जीएसटी बहुत ही कम जमा हो रही है। व्यापारी परेशानियों से बचने के लिए कर चोरी से बचें। जल्द ही कर चोरी रोकने को अभियान चलाया जाएगा।