{"_id":"6582d926ad86a201da0a6c0d","slug":"gst-team-deposited-rs-20-lakh-of-tax-evasion-on-the-spot-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-13473-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जीएसटी की टीम ने टैक्स चोरी के 20 लाख रुपये मौके पर जमा कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जीएसटी की टीम ने टैक्स चोरी के 20 लाख रुपये मौके पर जमा कराए
विज्ञापन
-शिव मार्ग पर सुबह पांच बजे तक चली जांच
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। वाणिज्यकर विभाग की जीएसटी टीम ने बुधवार सुबह पांच बजे तक खतौली की शिव मार्बल्स एंड टाइल्स की जांच की। इस दौरान टैक्स चोरी का 20 लाख रुपये मौके पर ही जमा कराया।
जांच टीम के अधिकारी डिप्टी कमिश्नर विवेक मिश्रा ने बताया कि एसआईबी की टीम ने ज्वाइंट कमिश्नर जेएस शुक्ला के निर्देश पर कार्रवाई की। जांच का कार्य सुबह पांच बजे तक चला। एसआईबी टीम को जांच में स्टॉक में गड़बड़ी मिली। लेखा पुस्तकों में दर्ज स्टॉक और मौके पर पाए गए स्टॉक में काफी अंतर था। लेखा पुस्तकों के बाहर खरीद बिक्री के प्रमाण भी मिले। पायी गई गड़बड़ियों पर व्यापारी ने मौके पर ही 20 लाख रुपये टैक्स के जमा किया। मौके से संदिग्ध प्रपत्रों को भी सीज किया गया है। टीम में असिस्टेंट कमिश्नर वाईपी सिंह, अम्बरीश कुमार, अनिल कुमार, महावीर, सन्दीप सत्यार्थी, राम चंद्र आदि शामिल रहे।