फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   GST raid on restaurant, furniture and iron shop

Muzaffarnagar News: रेस्टोरेंट, फर्नीचर और लोहे की दुकान पर जीएसटी का छापा

Fri, 09 Dec 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
GST raid on restaurant, furniture and iron shop
शहर के मीनाक्षी चौक पर दुकानदारों से जानकारी लेती जीएसटी की टीम - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- जीएसटी के अधिकारियों ने कहा कि दुकानों का किया सर्वे
विज्ञापन

- दुकानदारों से कहा कि वह अपना रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जीएसटी की टीम ने शुक्रवार की रात जिले में एक साथ 14 जगह रेस्टोरेंट, फर्नीचर, लोहे समेत अन्य कई दुकानों पर छापा मारा। दुकानदार पंजीकरण नहीं दिखा पाए। सामान की खरीद और बिक्री का भी हिसाब नहीं मिला है। ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी विवेक मिश्रा ने बताया कि छापा मारा गया है। दुकानदारों को पंजीकरण कराने के लिए यह अभियान चलाया गया है। शासन की ओर से अभियान चल रहा है।
शुक्रवार रात करीब नौ बजे जीएसटी की टीम शहर में पहले कच्ची सड़क पर पहुंची। टीम ने यहां पर फर्नीचर और लोहे की दुकानों पर छापा मारा। दुकानदारों से पंजीकरण नंबर मांगा, लेकिन वह नहीं दिखा पाए। दुकान में सामान के स्टॉक, खरीद और बिक्री का रिकॉर्ड भी नहीं मिला। इसके बाद टीम शहर के मीनाक्षी चौक पर चल रहे नॉनवेज के रेस्टारेंट पर पहुंची। छापा पड़ते ही दुकानों के शटर गिरने लगे। टीम ने जांच की तो पंजीकरण नहीं मिले।
विज्ञापन

इसके अलावा खाद्य सामग्री की खरीद का भी हिसाब नहीं रखा जा रहा है। पुलिस मौके पर बुलाई गई। टीम ने वीडियोग्राफी की और दुकानदारों से कहा कि वह अपने प्रतिष्ठानों का पंजीकरण करा लें, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। टीम में जीएसटी के अधिकारी अयोध्या प्रसाद यादव और डॉ. राम चंद्र शामिल रहे। उन्होंने बताया कि दुकानदारों को पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतौली, जानसठ और बुढ़ाना में किया सर्वे
जीएसटी की टीम ने शहर के अलावा खतौली, जानसठ और बुढ़ाना में भी सर्वे किया। बिना पंजीकरण चल रही दुकानों की वीडियोग्राफी कराई। यह भी कहा कि पंजीकरण से सरकार की दस लाख रुपये तक की योजना का लाभ व्यापारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed