फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   GST raid on e-rickshaw factory, deposited 22 lakhs

Muzaffarnagar News: ई-रिक्शा फैक्टरी पर जीएसटी का छापा, जमा कराए 22 लाख

Wed, 23 Aug 2023 09:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 09:05 PM IST
विज्ञापन
GST raid on e-rickshaw factory, deposited 22 lakhs
वाणिज्य कर के जीएसटी विभाग की ई-रिक्शा फैक्टरी में 24 घंटे चली जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। वाणिज्य कर के जीएसटी विभाग ने ई-रिक्शा फैक्टरी में छापा मारा। जीएसटी की चोरी पाए जाने पर मौके पर ही 22 लाख रुपये जमा कराए गए।

विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर (एसआईबी) जेएस शुक्ला के निर्देशन में रूड़की चुंगी स्थित ई-रिक्शा की फैक्टरी में छापेमारी की गई, जो लगभग 24 घंटे चली। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई जांच बुधवार सुबह नौ बजे तक चली। डिप्टी कमिश्नर (एसआईबी) विवेक मिश्रा ने बताया कि फैक्टरी में भारी मात्रा में ई-रिक्शा निर्माण से संबंधित एक्सेसरीज एंगल, पाइप, बैटरी, मोटर, पेंट आदि सामान लेखा पुस्तकों में दर्ज नहीं पाया गया। इसके चलते सभी माल को सीज किया गया। टैक्स और पेनेल्टी के रूप में मौके पर ही 22 लाख रुपये जमा कराए गए।

उन्होंने बताया कि अग्रिम कार्रवाई जारी है। फैक्टरी को नोटिस दिया जाएगा। इसके अलावा लेखा व अन्य प्रपत्र मंगाकर उनकी जांच की जाएगी। इसके बाद प्रपत्रों के आधार पर टैक्स वसूला जाएगा। इस दौरान दौरान असिस्टेंट कमिश्नर रवि पंवार और महेश पाठक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed