फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Grant will be given for installing solar power plant on the roof of the house

घर की छत पर सोलर पावर प्लांट लगाने पर मिलेगा अनुदान

Tue, 01 Nov 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Grant will be given for installing solar power plant on the roof of the house
मुजफ्फरनगर। विद्युत की दरों में बढ़ोत्तरी से परेशान उपभोक्ताओं को यूपी नेडा बड़ी राहत देने जा रहा है। अपनी छत पर सोलर पावर प्लांट लगाने पर उपभोक्ता को केंद्र और प्रदेश सरकार से अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन

नेडा के जिला परियोजना प्रभारी भजन सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफ टॉप पावर प्लांट अनुदान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। विद्युत के घरेलू उपभोक्ता को बिजली खपत कम करने के उद्देश्य से उनकी छतों पर सोलर रूफटॉप पावर प्लांट लगाया जाएगा। इसमें नेटमिटरिंग की सुविधा रहेगी। अगर उपभोक्ता सोलर पावर प्लांट से प्राप्त यूनिट दिन में खर्च नहीं कर पाता है, तो अवशेष यूनिट ग्रिड में चली जाती है। जितने किलोवाट का बिजली कनेक्शन होता है, उतने किलो वाट का सोलर पावर प्लांट लगाया जाता है। सरकार तीन किलो वाट तक के सोलर पावर प्लांट पर 14,588 रुपये प्रति किलोवाट अनुदान दे रही है। चार से दस किलोवाट पर 7,294 प्रति किलोवाट का अनुदान है। राज्य सरकार 15 हजार प्रति किलोवाट तथा अधिकतम 30 हजार का अनुदान दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed