फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Grand stage given to the stage in GIC grounds

जीआईसी मैदान में मंच को दिया गया भव्य रूप

Thu, 08 Oct 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Grand stage given to the stage in GIC grounds
जीआईसी मैदान रालोद के प्रदर्शन के लिए बनाया गया मंच। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जीआईसी मैदान में मंच को दिया गया भव्य रूप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल ने जीआईसी के मैदान में रैली की तैयारियां बुधवार की रात में ही पूरी कर ली है। जिला प्रशासन भी अब टकराव के मूड में नहीं है। डीएम और एसएसपी रालोद नेताओं के सीधे संपर्क में हैं। शांति पूर्ण रैली संपन्न कराने के लिए बातचीत चल रही है। रालोद ने रैली की सूचना सिटी मजिस्ट्रेट को दे दी है।
हाथरस में जयंत चौधरी पर हुए लाठीचार्ज और जिले के रालोद नेताओं पर आंदोलन के दौरान मुकदमे दर्ज किए जाने के विरोध में रालोद की लोकतंत्र बचाओ रैली की तैयारियां रात्रि में ही पूरी कर ली गई। जीआईसी के मैदान पर रालोद ने बड़ा और भव्य मंच बनवाया है। मंच ऐसा बनाया गया है जिस पर 50 से 100 नेता आ सकते हैं। रात्रि में ही टेंट लगाकर रैली स्थल तैयार कर लिया गया है। रैली स्थल पर आम जनता के लिए कुर्सी लगाई गई है। रैली स्थल को तैयार कराने में जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, सुधीर भारतीय, रमा नागर, विदित मलिक लगातार जुटे रहे। रालोद की रैली को लेकर जिला प्रशासन भी टकराव नहीं चाहता है। डीएम और एसएसपी ने रालोद के नेताओं से सीधे बात कर रैली के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद जिलाध्यक्ष अजीत राठी से भी एसएसपी अभिषेक यादव की बैठक हुई। प्रशासन ने रालोद नेताओं से शांति पूर्वक रैली करने का अनुरोध किया है। रालोद नेताओं ने भी आश्वासन दिया है कि कोविड-19 का पालन करते हुए रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न की जाएगी।
विज्ञापन

20 हजार मास्क और सैनिटाइजर रहेगा
मुजफ्फरनगर। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने बताया कि रैली स्थल पर 20 हजार मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए पंचायत में शामिल सभी लोग मास्क का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में ये नेता होंगे शामिल
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा लोकतंत्र बचाओ रैली में पार्टी महासचिव जयंत चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। विशेष आमंत्रित अतिथि में परवाल रेवन्ना, सांसद जनता दल (एस),धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद, समाजवादी पार्टी, दीपेंद्र हुड्डा, सांसद, कांग्रेस, अभय सिंह चौटाला, विधायक हरियाणा, आफताब, डिप्टी स्पीकर, राजस्थान विधानसभा, जयप्रकाश, पूर्व सांसद, कांग्रेस शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed