{"_id":"61b63fb37c5a3203e96888a5","slug":"grand-procession-taken-out-on-gita-jayanti-festival-muzaffarnagar-news-mrt568766711","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता जयंती महोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता जयंती महोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्री गीता रामायण सत्संग मंडल ने गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली। शोभायात्रा गांधी कॉलोनी के मुख्य भागों पर निकाली गई।
यात्रा में श्री श्यामा श्याम की भव्य झांकी को फूलों से सजाया गया। श्री चैतन्य महाप्रभु जो कि कलयुग में श्री राधा कृष्ण का अवतार हैं, की झांकी का भी भव्य दर्शन कर सभी भक्तों ने अपना जीवन कृतार्थ किया। शोभायात्रा में विभिन्न स्कूलों के बच्चों और अध्यापकों ने भी भाग लिया। पीआर पब्लिक स्कूल, गीता आश्रम स्कूल गोकुलम किड्स स्कूल, श्री कृष्ण जानकी शिशु मंदिर, श्री आर्यसमाज स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर साकेत आदि स्कूल के बच्चों ने अपने स्कूली बैंड द्वारा भक्तिमय धुन बजाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। श्री गीता रामायण सत्संग मंडल के सदस्यों द्वारा धोती कुर्ता पहन कर भजन कीर्तन किया।
शोभायात्रा के द्वारा सभी बच्चों को अच्छे संस्कार सीखने को मिले और अपनी संस्कृति का ज्ञान प्राप्त शोभायात्रा को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर पूर्ण किया गया। सभी बच्चों को एवं अध्यापकों को पारितोषिक वितरण कर प्रसाद ग्रहण कराया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक विरमानी पूर्व अध्यक्ष रसायन विभाग एसडी कॉलेज व मोनिका गर्ग प्रधानाचार्या एमजी पब्लिक स्कूल रही। मौके पर संजय, मनोज, कुशाग्र, भरत, अंशुल, नरेश नंदन, गौरांग, निताई, धैर्य, माधव, सुबोध, निरहम, लक्ष्मण, अनुभव, प्रथम, संयम, उज्जवल, मानस, शुभम, कान्हा, मोनिका आदि का विशेष सहयोग रहा।