फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gram Panchayat Nidhi accounts will be run with their income

अपनी आय से चलेंगे ग्राम पंचायत निधि के खाते

Mon, 06 Jul 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat Nidhi accounts will be run with their income
मुजफ्फरनगर। अब तक ग्राम पंचायत निधि के खाते में आने वाला बजट अब अलग-अलग खातों में आएगा। पंचायत निधि का खाता केवल ग्राम पंचायत की आय के लिए होगा। शासन के निर्देश हैं कि ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भर होने के लिए आय के स्रोत तैयार करें।
विज्ञापन

शासन से ग्राम पंचायतों को मिलने वाला बजट ग्राम निधि के खाते में आता था लेकिन अब यह व्यवस्था बदल रही है। ग्राम पंचायत को मिलने वाली राज्य वित्त एवं 15वें वित्त की राशि अब अलग-अलग बैंक खातों में आएगी। इसके लिए बैंक खाते खोले जा रहे हैं। साथ ही ग्राम निधि के जो खाते संचालित हो रहे हैं उनमें विविध कार्यों के लिए ही धनराशि दी जाएगी। इनके तालाबों का सौंदर्यीकरण एवं अन्य कार्यों को आने वाली राशि भेजी जाएगी। साथ ही इस खाते का संचालन ग्राम पंचायत की आय से किया जाएगा। ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कवायद चल रही है। शासन के निर्देश हैं कि पंचायतें आय के स्रोत तैयार करें। डीपीआरओ डा. एसके श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम पंचायतों में खाते खोलने का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही खाते खोलने का काम पूरा हो जाएगा। जिले में 498 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से अधिकांश के खाते खुल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed