फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Grabbed one lakh rupees in lieu of passing

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - पास कराने की एवज में लिए एक लाख रुपये हड़पे

Fri, 03 Nov 2023 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Grabbed one lakh rupees in lieu of passing
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के बीकॉम पाठ्यक्रम के छात्रों ने नई मंडी थाने में तहरीर दी। उन्होंने कहा कि छपार थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक ने उनसे पास कराने की एवज में एक लाख रुपये से अधिक की रकम हड़प कर ली।
विज्ञापन


थाना नई मंडी में पहुंचे बीकॉम के छात्र चेतन ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा के दौरान थाना छपार क्षेत्र के गांव बढ़ेड़ी निवासी हर्ष पंवार उर्फ इलू ने 14 छात्रों से एक लाख 13 हजार 600 रुपये हड़प लिए थे। जिसके बाद छात्रों की बैक आई थी। अब द्वितीय सेमेस्टर में भी उनकी बैक आ गई है। अब अगर सभी छात्र हर्ष पंवार उर्फ इलू से पैसे मांगते हैं तो वह आत्महत्या करने की धमकी देता है। उन्होंने तहरीर देकर पैसे वापस कराने की मांग की है। उसने बताया कि पैसे देने वालों में मयंक बालियान, अजहर त्यागी, यश विक्रम सिंह, वैभव चौधरी, आयुष, असमित, चेतन राजपूत, आयुष कादियान, अर्पित जैन, आर्यन, अक्षत, सूरज, देवांश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed