फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government will compensate farmers' losses: Chauhan

किसानों के नुकसान की भरपाई करेगी सरकार: चौहान

Sun, 15 Mar 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Government will compensate farmers' losses: Chauhan
किसानों के नुकसान की भरपाई करेगी सरकार: चौहान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के प्रभारी और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि बारिश और ओलावृष्टि से होने वाले नुकसान की भरपाई प्रदेश सरकार करेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रभारी मंत्रियों को नुकसान का जायजा लेने के लिए जिलों में में भेजा है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिला अस्पताल में अलग से व्यवस्था की गई है।
प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि किसानों के नुकसान की भरपाई प्रदेश सरकार करेगी। लोनिवि के डाक बंगले पर पत्रकारों से वार्ता में चेतन चौहान ने कहा कि प्रदेश में कुछ दिनों से बारिश हो रही है, बिजली चमक रही है और ओले पड़ रहे हैं। किसानों का इस बीच काफी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों के नुकसान को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने सभी प्रभारी मंत्रियों को जिलों में भेजकर नुकसान का आंकलन करने के लिए कहा है। वह खेतों पर जाकर नुकसान देखेंगे। प्रभावित किसानों से बात करेंगे। अधिकारियों के साथ नुकसान को लेकर चर्चा कर चुके हैं। एक-एक किसान के नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। किसानों के फसल और जान माल का जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई प्रदेश सरकार करेगी। भाजपा की जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर, विजय सैनी, नितिन मलिक, सचिन सिंघल, विजेंद्र पाल, सुनील दर्शन अचिंत मित्तल, राजीव गुर्जर, राहुल वर्मा, रेनू गर्ग, श्रीमोहन तायल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अफसरों ने माना 10 से 15 प्रतिशत नुकसान
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे जिले में ओलावृष्टि से कृषि फसलों के नुकसान का जो आंकड़ा पेश किया है, उसके अनुसार पुरकाजी ब्लाक में 15 से 20 प्रतिशत नुकसान, तहसील बुढ़ाना, जानसठ और खतौली के कुछ इलाकों में दस से प्रतिशत नुकसान फसलों को हुआ है। उनके अनुसार प्रारंभिक सर्वे तहसीलदारों की रिपोर्ट पर है। उनका यह भी कहना है कि शासनादेश के अनुसार 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान होने पर ही किसान को कृषि अनुदान देने के लिए प्रस्ताव भेजा जा सकता है। उनका यह भी कहना है कि तहसीलदारों, लेखपालों को ग्राम वार, डोर टू डोर सर्वे के लिए निर्देश दिए गए है। प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने प्रशासन के सर्वे से नाखुश होते हुए निर्देश दिए कि सही प्रकार सर्वे किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू ने प्रशासन के सर्वे को नकारा
मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि दो दिन से ओले पड़ रहे हैं। सुबह ओले पड़े और दोपहर में प्रशासन ने नुकसान भी बता दिया। उन्होंने कहा कि हमारे इलाके में नुकसान नहीं है। हम यहां सर्वे कराने की मांग नहीं करेंगे, लेकिन जिन किसानों का वास्तव में नुकसान हुआ है, उनका सही प्रकार से सर्वे कराकर उनके नुकसान की पूर्ति की जानी चाहिए। हमारे जिले में गन्ने को छोड़कर अन्य फसलों का नुकसान हुआ है। आलू, गेहूं, सब्जी, फूल, आम के किसानों को काफी नुकसान है। भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने सर्वे का पूरी तरह हास्यास्पद बताया है। भाकियू मांग करती है कि दोबारा संयुक्त टीम बनाकर सर्वे कराकर नुकसान की भरपाई कराए अन्यथा हर तहसील में बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed