फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government turned away from the promise of providing free electricity to farmers: Th. Puran Singh

किसानों को मुफ्त बिजली देने के वादे से मुकरी सरकार: ठा. पूरन सिंह

Wed, 22 Jun 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Government turned away from the promise of providing free electricity to farmers: Th. Puran Singh
- 25 जून को मेरठ एमडी कार्यालय पर धरने प्रदर्शन में गरजेंगे किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा किसानों को फ्री बिजली मुहैया कराने के वादे से सरकार मुकर गई। 25 जून को नलकूपों पर मीटर लगाने एवं अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर मेरठ पश्चिमांचल विद्युत वितरण के एमडी कार्यालय का घिराव कर किसान गरजेंगे। धरना-प्रदर्शन में सहारनपुर, मुरादाबाद और मेरठ मंडल के 14 जिलों के किसान हिस्सा लेंगे।

मंगलवार को दूधली गांव में आयोजित किसानों की पंचायत में ठाकुर पूरन सिंह ने कहा सरकार ने चुनाव से पहले किसानों को नि:शुल्क बिजली देने की घोषणा की थी। लेकिन जीतने के बाद योगी सरकार अपने वादे से मुकर गई है। इसके विपरीत किसानों के नलकूपों पर जबरन विद्युत मीटर लगाकर उनका शोषण शुरू कर किया गया है। सरकार की इस योजना को लेकर किसानों में आक्रोश बढता जा रहा है। बकाया गन्ना भुगतान मिलों पर होने के बावजूद विद्युत विभाग द्वारा किसानों को रिकवरी नोटिस भेजे जा रहें हैं। उन्होंने कहा सरकार के शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेरठ एमडी कार्यालय पर 25 जून को इन मुद्दों को उठाया जाएगा। जिसमें मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, बिजनौर, बुलंदशहर के किसान भारी संख्या में शामिल होंगे । जिला अध्यक्ष बिल्लू राणा, जिला उपाध्यक्ष बबली शर्मा, कृष्णपाल सिंह, मा. कुशल पाल, राजवीर सिंह, देवेंद्र सिंह दूधली, ठा. ओमवीर आर्य आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed