फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government to declare route from Karnal Border to Mangalore Border

करनाल बार्डर से मंगलौर बार्डर तक मार्ग को स्टेट हाईवे घोषित करे सरकार

Wed, 24 Jul 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Government to declare route from Karnal Border to Mangalore Border
फोरलेन के संबंध में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लखनऊ में पत्र सौंपते विधायक ब्रिजेश सिंह - फोटो : DEVBAND
करनाल बार्डर से मंगलौर बार्डर तक मार्ग को स्टेट हाईवे घोषित करे सरकार
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह ने बुधवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लखनऊ में मुलाकात कर करनाल बार्डर से गंगोह-नानौता देवबंद से होते हुए मंगलौर (उत्तराखंड) बार्डर तक मार्ग को स्टेट हाईवे घोषित करने की मांग की है।

विधायक ब्रिजेश सिंह ने उप मुख्यमंत्री को पत्र सौंपते हुए बताया कि सहारनपुर जनपद के लोगों की बहुत पुरानी मांग है कि हरियाणा राज्य की सीमा से उत्तराखंड की सीमा तक मार्ग को फोरलेन किया जाए, क्योंकि इस मार्ग पर यातायात बहुत ज्यादा है। सावन के पवित्र महीने में तो कांवड़ियों की संख्या बढ़ जाने से मार्ग पर हर समय जाम की समस्या बनी रहती है। जाम लगने से दुघर्टनाओं की संभावना भी बनी रहती है। इसलिए जनपदवासियों की समस्या और उनके हितों को देखते हुए इस मार्ग को स्टेट हाईवे घोषित किया जाए। विधायक ब्रिजेश सिंह ने दूरभाष पर बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनकी मांग को जल्दी ही पूरा कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि फोरलेन बन जाने के बाद उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा एवं उत्तराखंड की जनता को भी इसका सीधा लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed