फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government should implement MSP: Dharmendra Singh

सरकार को लागू करनी चाहिए एमएसपी : धमेंद्र सिंह

Fri, 23 Aug 2024 04:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Government should implement MSP: Dharmendra Singh
छपार। भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को एमएसपी लागू करनी चाहिए। इसके लिए देश के 250 किसान संगठन एक साथ है। देश के किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए। कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि किसान हित में ईमानदारी से कार्य करें। बृहस्पतिवार को संगठन की बैठक महरायपुर में पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम त्यागी के आवास पर आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित की आवाज उठाएंगे तो ईश्वर सब के साथ है। प्रदेश के जिलाधिकारी व एसएसपी किसानों के काम नहीं करते और भाजपा नेताओं के काम करते हैं। किसानों की भूमि पर अवैध कब्जे कराए जा रहे हैं। लेखपाल घरोनी में नाम गलत कर किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। सहारनपुर के वरिष्ठ प्रभारी रविन्द्र त्यागी ने गांव महरायपुर के किसानों की सुविधा के लिए गांव में रोहाना शुगर मिल का क्रय केंद्र लगाया जाए। प्रियदीप त्यागी, अरविंद त्यागी, राकेश त्यागी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। हिंमाशु चौधरी, आदेश त्यागी, राजकुमार त्यागी, रवि सोलंकी, रजनेश त्यागी, काका त्यागी, मांगेराम त्यागी, मनोज शर्मा, रहतू शर्मा,अजय त्यागी, आशू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed