फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government should do justice to the farmers of Lakhimpur Kheri: Tikait

लखीमपुर खीरी के किसानों के साथ न्याय करें सरकार : टिकैत

Wed, 04 May 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Government should do justice to the farmers of Lakhimpur Kheri: Tikait
मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को लखीमपुर खीरी कांड के पीड़ितों को न्याय देने की पहल करनी चाहिए। घायलों को मुआवजा मिलना चाहिए। संयुक्त किसान मोर्चा किसानों के लिए संघर्ष करेगा। बृहस्पतिवार को खीरी में मोर्चा की बैठक होगी।
विज्ञापन

बुधवार को टिकैत ने कहा कि किसान लंबे समय से न्याय की आस में है। घायल किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। संयुक्त किसान मोर्चा किसानों के हित में प्रतिबद्ध है। प्रदेश के अन्य किसानों के सामने भी समस्याएं हैं। बिजली कटौती बढ़ने लगी है। फसलों का वाजिब दाम मिलना चाहिए। कुछ चीनी मिलें ऐसी हैं, जो समय पर भुगतान नहीं कर रही है। सरकार को किसानों की समस्याओं को प्राथमिक के आधार पर हल करना चाहिए। लखीमपुर खीरी में जो हुआ, उसे पूरे देश ने देखा। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लिया है, जिससे न्याय की आस जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed