{"_id":"624202388791682a3b257043","slug":"government-schools-overtake-private-in-vaccination-muzaffarnagar-news-mrt582241048","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में प्राइवेट से आगे निकले सरकारी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में प्राइवेट से आगे निकले सरकारी स्कूल
विज्ञापन
मंसूरपुर में टीकाकरण कराते हुए छात्रा खुशी
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिले में 12 से 14 साल के बच्चों के बीच टीकाकरण को लेकर उत्साह है। अब तक विभिन्न स्कूलों में 70 शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनमें 4150 छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया है। सरकारी स्कूलों में खूब उत्साह देखने को मिला।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनता इंटर कॉलेज शिवपुरी में चार बार शिविर का आयोजन किया गया हैं, जिनमें 748 बच्चों को टीका लगवाया गया है। श्रीदेवी मंदिर घंटाघर खतौली में अब तक 420 बच्चों को टीका लगा है। सबसे अधिक टीकाकरण में प्राइवेट स्कूलों से अधिक सरकारी स्कूल भी आगे आए हैं। राजकीय इंटर कालेज के अलावा परिषदीय स्कूलों में भी उत्साह देखने को मिला है।
सरकारी स्कूलों में इस तरह हुआ टीकाकरण
स्कूल संख्या
जनता इंटर कॉलेज शिवपुरी 748
श्री देवी मंदिर घंटाघर खतौली 420
विश्वकर्मा इंटर कॉलेज नरा 175
जयभारत हाईस्कूल बरला 176
जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा 105
प्राइवेट स्कूल भी लगा रहे टीकाकरण शिविर
नाम संख्या
न्यू सेंट मेरी पब्लिक स्कूल खतौली 200
एसडी पब्लिक स्कूल द्वारिका सिटी 179
गिरधारी लाल मेमोरियल खालापार 127
अर्वाचनी पब्लिक स्कूल रामपुरम 83
होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल जड़ौदा 60
शहर से ज्यादा देहात क्षेत्र के स्कूलों में उत्साह
कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण को लेकर अभिभावक जागरूक है। शहरी क्षेत्र के बजाए देहात क्षेत्र के स्कूल आगे आ रहे हैं। अब तक स्कूलों में लगाए गए 70 शिविर में देहात क्षेत्र के ही स्कूल अधिक हैं। राजकीय इंटर कॉलेज रई, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जयभगवानपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय छपरा, जनता इंटर कॉलेज गंगधाड़ी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरला, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अब्दुलपुर और गांधी बालिका इंटर कॉलेज चरथावल समेत अन्य कई सस्थाओं में कैंप लगे हैं।
विज्ञापन
सबका प्रयास जरूरी
फोटो
नालंदा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनेश त्यागी का कहना है कि टीकाकरण अभियान में सबको मिलकर सहयोग करना चाहिए। जागरूकता से ही महामारी से बचाव संभव हो सकेगा। शिक्षकों और अभिभावकों की जिम्मेदारी अधिक है।
टीके से नहीं डरना
फोटो
टीकाकरण कराने पहुंची पुरा गांव की छात्रा खुशी का कहना है कि टीके से डरने की जरूरत नहीं है। यह जीवन की रक्षा के लिए है। घर पर अभिभावकों और स्कूल में टीचर ने उन्हें टीकाकरण के विषय में जानकारी देकर हौसला बढ़ाया है।
जीवन का रक्षक टीका
फोटो
न्यू सेंट मेरी ग्लोबल स्कूल खतौली के प्रबंधक सागर सोम का कहना है कि टीका जीवन की रक्षा करता है। उन्होंने स्कूली बच्चों के अलावा अपनी बेटी का टीकाकरण कराया है। प्रत्येक व्यक्ति को अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।