फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government is not paying attention to the interests of farmers: VM Singh

किसानों के हितों पर ध्यान नहीं दे रही सरकार : वीएम सिंह

Sun, 27 Feb 2022 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Government is not paying attention to the interests of farmers: VM Singh
खतौली। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वी एम सिंह का खतौली बाईपास पर किसानों ने स्वागत किया। सरदार वीएम सिंह दिल्ली से कर्मवीर के आश्रम में जा रहे थे। सरदार वीएम सिंह ने कहा कोई भी सरकार किसानों के हितों पर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की लंबे समय से एमएसपी की मांग रही है यदि सरकार एमएसपी लागू कर देती है, तो किसानों की समस्याएं अपने आप समाप्त हो जाएंगी। जहां तक गन्ना ब्याज की बात है राज्य सरकार ब्याज देने के मूड में नहीं लग रही है, यदि किसानों को लेट गन्ना भुगतान पर ब्याज मिलना शुरू हो जाएगा तो कोई भी मिल किसानों का पेमेंट नहीं हो पाएगा। किसानों का पेमेंट समय पर होगा, लेकिन अफसोस ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है, कोई भी सरकार किसानों को ब्याज देने के मूड में नहीं है। इसलिए हम इसको कोर्ट से कराकर रहेंगे जिससे किसान का जीवन खुशहाल हो सके। स्वागत करने वालों में श्रीकांत त्यागी जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर, प्रदीप देशवाल जिलाध्यक्ष आईटी सेल मुजफ्फरनगर, अमित त्यागी पुरा मंडल अध्यक्ष आईटी सेल सहारनपुर, रामवीर, पप्पू प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो संख्या 154- खतौली बाईपास पर किसानों ने किया सरदार वीएम सिंह का स्वागत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed