फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government asked for report on the tenure of Municipality President Anju Aggarwal

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - अंजू अग्रवाल के कार्यकाल पर शासन ने मांगी रिपोर्ट

Tue, 12 Dec 2023 12:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 12 Dec 2023 12:44 PM IST
विज्ञापन
Government asked for report on the tenure of Municipality President Anju Aggarwal
- सिटी मजिस्ट्रेट से एक सप्ताह में मांगी गई आख्या
विज्ञापन

- दो सभासदों ने लगाया था वित्तीय अनियमितताओं का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद में नई सरकार के कार्यकाल को करीब सात माह का समय पूर्ण हो रहा है। ऐसे में अभी भी पालिका की तत्कालीन पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल की मुश्किल कम नहीं हो रही है। अब फिर से शासन ने उनके खिलाफ की गई शिकायतों के मामले में नए सिरे से जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। नगर मजिस्ट्रेट को एक सप्ताह में आख्या उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

अंजू अग्रवाल के खिलाफ सभासद राजीव शर्मा और मनोज वर्मा ने उनके कार्यकाल के दौरान कथित रूप से वित्तीय अनियमितता और पालिका को आर्थिक क्षति पहुंचाए जाने के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी, जिस पर जिला प्रशासन और शासन स्तर से जांच व कार्रवाई की गई। जुलाई 2022 को उनके वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए थे, इसके बाद उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी और कोर्ट से अधिकार बहाल तो करा लिए, लेकिन शासन और प्रशासन की ओर से उनको अधिकार वापस करने में वह लापरवाही बरतने के आरोप लगाती रहीं। इसी बीच उनके द्वारा शासन को जांच से संबंधित मामलों में आरोपों को लेकर अपना स्पष्टीकरण भी भेजा जाता रहा।
विज्ञापन

यूपी में नगरीय निकाय संपन्न होकर निकायों में नई सरकार का गठन भी हो गया, लेकिन उनके खिलाफ जांच का दायरा लगातार बना हुआ है। अब फिर से शासन ने जिला प्रशासन से तत्कालीन पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर स्पष्ट जांच आख्या मांगी है। उप सचिव नगर विकास ने जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा कि नगरपालिका परिषद की तत्कालीन पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल पर उनके कार्यकाल में पालिका को आर्थिक क्षति पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं। इसको लेकर जांच हुई है और इसमें आरोपों के आधार पर अंजू अग्रवाल द्वारा 03 जुलाई 2023 को अपना स्पष्टीकरण भी शासन को भिजवाया है। जिसमें उनके द्वारा आरोपों को बेबुनियाद बताया गया है। इस प्रकरण में उप सचिव नगर विकास विभाग ने जिलाधिकारी से तत्कालीन पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा भेजे गए ताजा स्पष्टीकरण पर परीक्षणोपरांत आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------- कोट
इस मामले में डीएम के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को एक सप्ताह के भीतर स्पष्ट आख्या देने के लिए कहा है - नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed