{"_id":"66e98de74f4ec9451a01631b","slug":"got-robbed-in-love-started-talking-on-the-phone-took-vows-and-promises-of-marriage-five-lakh-cheats-2024-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्यार में लुट गई... फोन पर शुरू हुई बात, शादी की कसमें और वादे, पांच लाख खाते में डलवाए, फिर फोन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में लुट गई... फोन पर शुरू हुई बात, शादी की कसमें और वादे, पांच लाख खाते में डलवाए, फिर फोन बंद
Tue, 17 Sep 2024 07:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 17 Sep 2024 07:41 PM IST
सार
एक युवक ने न जाने कौन सा जादू चलाया कि फोन पर ही युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके बाद शादी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी भी कर डाली।
विज्ञापन
युवती से फोन पर बातचीत करना पड़ा महंगा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक युवती को मुंबई के एक अनजान युवक ने फोन पर ही प्रेमजाल में फंसाकर पांच लाख दस हजार रुपए ठग लिए। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के थाना ककरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री को मुंबई के एक अनजान युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती की शादी के लिए घर में नकदी रखी थी। युवक ने मीठी-मीठी बातों में फंसाकर और शादी का झांसा देकर 5.10 लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए। सोमवार को जब रुपयों की जरूरत हुई तो रुपये गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पिछले दो माह से मुंबई निवासी एक युवक से सोशल मीडिया पर बात कर रही थी। युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग है। युवती ने घर में रखे रुपए उठाकर जनसेवा केंद्र पर जाकर उक्त युवक के बताए खाते में डलवा दिए। युवती के पिता ने ककरौली पुलिस को तहरीर देकर युवक का फोन नंबर बताते हुए रुपये वापस दिलाने की मांग की है। थाना पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। युवक का फोन बंद आ रहा है।