फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Goods worth lakhs destroyed in restaurant fire

Muzaffarnagar News: रेस्टोरेन्ट में आग लगने से लाखों का सामान जला

Sun, 19 Oct 2025 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs destroyed in restaurant fire
चरथावल। कस्बे के बाहरी छोर पर स्थित एक रेस्टोरेन्ट में आग लगने से काफी सामान जलने से लाखों का नुकसान हो गया। ग्रामीणों एवं कर्मचारियों ने आग बुझा लिया। दमकल विभाग की गाड़ी देर से पहुंची।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित गौतम रेस्टोरेंट के मालिक और कर्मचारी शुक्रवार रात को काम निपटाने के बाद घर चले गए थे। उनके जाने के बाद रात में अचानक रेस्टोरेंट में आग लग गई। शनिवार को सुबह 8.40 पर होटल स्वामी प्रदीप शर्मा और अन्य कर्मचारी होटल पहुंचे तो बिल्डिंग के अंदर से धुआं निकल रहा था। आनन-फानन में शटर खोला गया। होटल के अंदर का पूरा परिसर आग में चपेट में देख हर कोई सन्न रह गया।कर्मचारियों के अलावा आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गए। कस्बा प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची लेकिन गाड़ी के आने से पहले 95 फीसदी आग बुझ चुकी थी। होटल स्वामी ने बताया प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग का बैकअप संकलित किया जा रहा है। रेस्टोरेंट का तमाम फर्नीचर, काउंटर दो एसी एवं खाद्य सामग्री आदि कीमती सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed