{"_id":"67b62f51fedf3facfa0c70da","slug":"goods-stolen-from-compactor-before-inauguration-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-140039-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: उद्घाटन से पहले ही कॉम्पेक्टर से सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: उद्घाटन से पहले ही कॉम्पेक्टर से सामान चोरी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद की ओर से गांधी कॉलोनी सहित तीन-चार काॅलोनियों को भोपा रोड और पचेंडा रोड से जोड़ने वाली लिंक रोड का निर्माण पूर्ण हो चुका है, लेकिन इसके बाद भी यहां बनाए गए कूड़ा डलावघर में लगे तीनों पोर्टेबल कॉम्पेक्टर शुरू नहीं हो पाए। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप कॉम्पेक्टर का उद्घाटन करने पहुंची तो पता चला कि कॉम्पेक्टर से कीमती सामान चोरी हो चुका है, जिस कारण वो चल नहीं सकते। ठेकेदार के प्रति नाराजगी जताई गई ओर नोटिस जारी कर दिया है।
गांधी कालोनी लिंक रोड पर खुले में सड़क पर ही कूड़ा डाला जाता था, जिससे दुर्गन्ध और गन्दगी के कारण आसपास निवास करने वाले लोग परेशान रहते थे। लोगों की समस्या का निस्तारण करने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर वहां कवर्ड कूड़ा डलावघर बनवाकर तीन पोर्टेबल कॉम्पेक्टर लगवाए गए। करीब एक साल पहले पालिका ने इसका टेंडर निकाला था और अन्वी कन्स्ट्रक्शन को यह टेंडर मिला था। ठेकेदार फर्म ने तीनों कॉम्पेक्टर वहां पर आपूर्ति करते हुए लगवा दिए थे, शर्त के अनुसार इनको चलाने के लिए विद्युत कनेक्शन पालिका को कराकर देना था। पालिका ने पिछले दिनों विद्युत कनेक्शन भी करा दिया था, लेकिन इसी बीच यहां पर नाला और सीसी सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। इसको लेकर ठेकेदार अभिषेक कुमार ने कॉम्पेक्टर चालू नहीं होने की विवशता जताई थी। अब सड़क भी पूर्ण होकर जनता को समर्पित कर दी गई, लेकिन कॉम्पेक्टर चालू नहीं हुए। पिछले दिनों चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सभासदों और पालिका अफसरों के साथ लिंक रोड का निरीक्षण किया था।
इस दौरान उनको कॉम्पेक्टर का उद्घाटन कर इस कूड़ा घर को भी शुरू कराया जाना था। ठेकेदार को बुलाया गया तो कॉम्पेक्टर चालू ही नहीं हो पाये। ठेकेदार ने बताया कि कॉम्पेक्टर से विद्युत मोटर, पम्प, पाइप, विद्युत केबिल और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया है, इस कारण यह नहीं चल पाएंगे। इसको लेकर चेयरपर्सन ने मौके पर ठेकेदार को फटकार लगाते हुए नाराजगी जताई और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यवाही के लिए कहा था।
विज्ञापन
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि अन्वी कन्स्ट्रक्शन को तीन पोर्टेबल कॉम्पेक्टर का ठेका मिला था, ठेकेदार अभिषेक ने कॉम्पेक्टर की आपूर्ति करते हुए कार्य स्थल पर उनको लगवा दिया है, शर्त के अनुसार ठेकेदार ही कॉम्पेक्टर को चलवाते हुए उनका प्रदर्शन कराने के बाद पालिका को हैंडओवर करेगा, लेकिन हर बार ठेकेदार द्वारा आनाकानी की जाती रही है। अब जबकि उनका उद्घाटन किया जाना था तो ठेकेदार ने बताया कि मोटर आदि सामान चोरी हो गया है। इसके लिए ठेकेदार को एफआईआर कराने के साथ ही कॉम्पेक्टर नहीं चलवाने के लिए नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है।