{"_id":"6808df84863d132a750256b3","slug":"goods-from-robbery-and-theft-incidents-recovered-four-including-a-juvenile-offender-arrested-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-144123-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: लूट और चोरी की घटनाओं का माल बरामद, बाल अपचारी सहित चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: लूट और चोरी की घटनाओं का माल बरामद, बाल अपचारी सहित चार गिरफ्तार
विज्ञापन
- भोपा में चौकीदार को बंधक बनाकर लूट व तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पुलिस ने बैंक्वेट हाल के चौकीदार को बंधक बनाकर कई लाख का माल लूटने सहित चार घटनाओं का खुलासा किया है। साथ ही एक बाल अपचारी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। माल भी बरामद किया है।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने पुलिस लाइन में यातायात पुलिस सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि थाना भोपा पुलिस ने चोरी व लूट के मामले में बेलड़ा निवासी वरदान, विशाल व रोहित, एक बाल अपचारी को पकड़ा है। इन चोरों ने बेलड़ा के जंगल में राजमहल बैंक्वेट हाल के चौकीदार को 29 मार्च की रात में बंधक बनाकर वहां से जनरेटर का तांबा, तार, बेटरी आदि सामान लूट लिया था। इसके अलावा भी इस गिरोह ने भोपा, ककरौली थाना क्षेत्र में तीन नलकूपों के मोटरों से ताबे का तार, अन्य सामान चोरी किया था।
इस गिरोह को भोपा थाना पुलिस ने गंगनहर मार्ग से गिरफ्तार कर 21 किलो तांबे का तार, एक बेटरी, कापॅर के तार, 2250 रुपये नकद व अवैध शस्त्र बरामद किए। गिरोह का सरगना वरदान पहले अवैध शस्त्र बरामदगी के मामले में जेल जा चुका है। अन्य आरोपियों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों का चालान कर दिया है।