फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gold medalist wrestler honored

स्वर्ण पदक विजेता पहलवान सम्मानित 

Fri, 30 Sep 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 30 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gold medalist wrestler honored
सम्मानित हुुआ पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
भोकरहेड़ी के युवा पहलवान ने प्रदेश विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता में 62 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विजेता पहलवान रिजवान को चेयरमैन कैप्टन ज्ञानेंद्र सिंह ने ट्राफी तथा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन


भोकरहेडी के मोहल्ला सेठपुरी निवासी 18 वर्षीय पहलवान रिजवान पुत्र जमील अहमद ने आजमगढ़ में आयोजित 62 वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में 62 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। रिजवान डीएवी पब्लिक स्कूल शाहपुर का छात्र है, उसने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में देवीपाटन के पहलवान को 10-2 से हराया तथा सेमीफाइनल मुकाबले में गोरखपुर के पहलवान को हरा कर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन


एक तरफा हुए फाइनल मुकाबले में रिजवान ने बनारस के पहलवान को 10-0 से हरा कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया। रिजवान ने इस जीत का श्रेय गुरू गय्यूर पहलवान वजीराबाद तथा कोच निर्दोश को दिया है। चेयरमैन केप्टन ज्ञानेंद्र सिंह होनहार युवा पहलवान को नकद धनराशि और ट्राफी देकर सम्मानित करते हुए कहा कि यह कस्बे के लिए गौरव है। इस दौरान धर्मवीर सिंह, प्रबंधक अनुज कुमार, परमवीर सभासद, काजी आकिल, जमील सभासद, निसार, मरगूब मिस्त्री, शमशाद इदरीसी, देवेंद्र शर्मा, सतीश सहरावत, अनवार अफजाल, संजय, सुधीर चौधरी, इकबाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुश्ती प्रतियोगिता में नाम रोशन किया 
आजमगढ़ में आयोजित प्रदेश स्तरीय 62वी विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता 2016 में शुभम कुमार ने 46 किग्रा भार में स्वर्ण पदक जीत कर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गांव गढ़ी नौआबाद निवासी शुभम कुमार ने प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबलों में रवि आजमगढ़, संदीप वाराणसी व वीरेन्द्र गोंडा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में हुए कड़े संघर्ष में गुलशन मेरठ को बाई फाल कर 7-6 के अंतर से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।


आयोजक कमेटी द्वारा शुभम को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया।  शुभम के स्वर्ण पदक हासिल किये जाने पर स्प्रिंग डेल्स एकेड़मी मंसूरपुर व उसके गांव में खुशी का माहौल व्याप्त है। वहीं दूसरी ओर गांव गढ़ी नौआबाद के होनहार खिलाड़ी उमंग बालियान पुत्र नरेन्द्र सिंह ने ग्रीक रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में 85 किग्रा भार में कांस्य पदक हासिल किया है। उमंग बालियान ने अमित वाराणसी व शुभम मेरठ को हराकर कास्य पदक हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed