{"_id":"627ffad8333e3516154a92e2","slug":"goal-to-make-women-self-help-self-reliant-kanojia-muzaffarnagar-news-mrt5886261160","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला स्वयं सहायता को आत्मनिर्भर बनाना लक्ष्य: कनौजिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला स्वयं सहायता को आत्मनिर्भर बनाना लक्ष्य: कनौजिया
विज्ञापन
खतौली। चीनी मिल खतौली के सभागार में महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने को कार्यशाला आयोजित की गई। दस समूहों को त्रिवेणी शुगर मिल खतौली ने सैनिट्री पैड वेंडिंग मशीनों को नि:शुल्क वितरित किया। गन्ना विभाग के नोडल अधिकारी विश्वेश कनौजिया संयुक्त गन्ना आयुक्त मुख्य अतिथि रहे।
नोडल अधिकारी विश्वेश कनौजिया ने महिला स्वयं सहायता समूहों के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने का है। गन्ना बीज उत्पादन कार्यक्रम के अंतर्गत अधिक से अधिक पौध को उत्पादित कर किसानों को उच्च गुणवत्ता की रोग व कीट रोधी पौध को उपलब्ध कराने पर बल दिया।
स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन स्वरूप चीनी मिल खतौली ने एक-एक सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीन वितरित की। नोडल अधिकारी ने ग्राम घटायन दक्षिण के प्रगतिशील किसान अनिल के खेत में स्थापित ड्रिप सिंचाई संयंत्र, गन्ना प्रजाति 13235 और 15023 की पौधशाला तथा गोमूत्र आधारित प्राकृतिक गन्ने की खेती को देखा।
विज्ञापन
संयुक्त गन्ना आयुक्त ने नूनाखेडा के डॉ जितेंद्र कुमार आर्य के खेत का भ्रमण कर प्राकृतिक तरीके पर आधारित गन्ने की फसल का निरीक्षण किय। जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी, जिला गन्ना अधिकारी शामली विजय बहादुर सिंह, चीनी मिल खतौली के उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार, महाप्रबंधक गन्ना कुलदीप राठी, उप महाप्रबंधक गन्ना एके सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक खतौली जितेंद्र कुमार, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मंसूरपुर बृजेश कुमार राय आदि उपस्थित रहे।