फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   GM Railways hostages

भाकियू का स्टेशन पर कब्जा,  जीएम रेलवे को बंधक बनाया        

Fri, 02 Dec 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 02 Dec 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
GM Railways hostages
स्टेशन पर धरना देते किसान। - फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए जीएम उत्तर रेलवे अजय कुमार पूठिया को बृहस्पतिवार को भाकियू के गुस्से का शिकार होना पड़ा। अधिग्रहीत जमीन के मुआवजे को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। गुस्साए कार्यकर्ता तीन घंटे तक जीएम को वीआईपी लाउंज में बंधक बनाए रहे। इस दौरान आरपीएफ और जीआरपी अधिकारियों से कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की हुई। जीएम, डीआरएम समेत सिटी मजिस्ट्रेट के साथ ढाई घंटे चली वार्ता के बाद लिखित आश्वासन मिलने पर ही कार्यकर्ता शांत हुए।  
विज्ञापन

    
शहर के रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के लिए बृहस्पतिवार को नई दिल्ली डिवीजन के उत्तर रेलवे जीएम अजय कुमार पूठिया, डीआरएम अरुण कुमार अरोरा, एडीआरएम डिंपी गर्ग दलबल के साथ पहुंचे थे। दोपहर करीब सवा 12 बजे रेलवे अफसरों दल स्टेशन पर पहुंचा ही था कि भाकियू कार्यकर्ता ने स्टेशन को घेर लिया। जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में उत्तर रेलवे जीएम पूठिया को मांग पत्र देकर 30 मिनट का समय दिया।
विज्ञापन


अधिकारी वीआईपी लाउंज में समीक्षा कार्यों में जुटे थे, तभी भाकियू कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया। वीआईपी लाउंज में घुसने का प्रयास कर रहे भाकियू कार्यकर्ताओं की जीआरपी और आरपीएफ समेत जीएम के सुरक्षा गार्डों से धक्का-मुक्की हुई। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने लाउंज के गेट पर धरना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष अहलावत ने कहा कि रेलवे द्वारा खतौली के गांव भैंसी में पांच साल पहले रेलवे लाइन के दोहरीकरण के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। उसका मुआवजा तब 1350 रुपये बताया गया था, मगर अब रेलवे 750 रुपये प्रतिवर्ग मीटर के हिसाब से मुआवजा दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारेबाजी कर तत्काल मुआवजा और अपनी अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की। इसके बाद जिलाध्यक्ष की जीएम एके पूठिया, डीआरएम अजय कुमार अरोरा समेत सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह के साथ करीब ढाई घंटे तक इन्हीं मुद्दों पर वार्ता हुई। जिसके बाद दबाव में आए अधिकारियों ने मुआवजे के लिए दोबारा जांच करने, भूमि अध्याप्ति अधिकारी की तैनाती समेत डीएम को आर्बीट्रेटर बनाए जाने का लिखित आश्वासन दिया, तब कार्यकर्ता शांत हुए। दोपहर एक बजे से लेकर शाम सवा चार बजे तक जीएम समेत उत्तर रेलवे के अधिकारियों को बंधक बनाए रखा।

भाकियू ने आठ दिन में कार्रवाई न होने पर रेलवे ट्रैक को जाम करने की चेतावनी दी है। जीएम उत्तर रेलवे का दल मुजफ्फरनगर से शाम 4:15 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो सका। उधर, उत्तर रेलवे के जीएम को बंधक बनाए जाने की खबर लखनऊ तक पहुंच गई। डीजीपी जावीद अहमद ने भी इस बाबत एसएसपी से जानकारी ली। इस पर अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। प्रदर्शन करने वालों में राजू अहलावत, धर्मेंद्र मलिक, कपिल सोम, राजेंद्र कुमार, योगेश शर्मा, विकास शर्मा, अहसान त्यागी, सतीश भारद्वाज, पीयूष पंवार, राजपाल आर्य, महक सिंह, नीरज, प्रवेंद्र सिंह ढाका आदि मौजूद रहे।       

वीआईपी लाउंज और सोलर पंप का उद्घाटन      
मुजफ्फरनगर। उत्तर रेलवे जीएम एके पूठिया ने बृहस्पतिवार को स्टेशन पर बने सोलर पंप और वीआईपी लाउंज का उद्घाटन किया। पंप के माध्यम से अब निर्बाध पानी सप्लाई होगा, जबकि वीआईपी लाउंज में गेस्ट के लिए नए फर्नीचर समेत अनेक सुविधाएं की गई है। इसके अलावा भी सिंगल रेलवे लाइन के लिए तैयार किए गए प्लान का भी अवलोकन किया। बाद में अधिकारियों के साथ स्टेशन की समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए।      


मास्टर विजय ने की टिकटघर की शिकायत       
मुजफ्फरनगर। आंदोलनकारी मास्टर विजय सिंह ने रेलवे अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर बताया कि स्टेशन के बाहर प्राइवेट टिकट काउंटर पर रेलवे को चूना लगाया जा रहा है। काउंटर पर तैनात कर्मी हरप्रीत सिंह से उन्होंने इलाहाबाद जाने के लिए टिकट खरीदा था, जो शून्य बैलेंस का दे दिया। टिकट के कारण मेरठ रेलवे स्टेशन पर परेशानी हुई तो नया खरीदना पड़ा। जांचकर्ता ने हरप्रीत पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाकर कर्तव्य की इतिश्री कर ली। बृहस्पतिवार को मास्टर विजय ने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed