{"_id":"5a91ac314f1c1b2a788b7a5b","slug":"glazed-players-at-athletic-meat","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक मीट में चमके खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक मीट में चमके खिलाड़ी
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
sports
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज में चल रहे वार्षिक खेल सप्ताह के चौथे दिन एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रतिस्पर्धा में काफी संख्या में भाग लिया। चौथे दिन खेलों का शुभारंभ एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने किया। दीप प्रज्वलित ओमवीर सिंह, कॉलेज चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ, अध्यक्ष डॉ एनजी मजूमदार, निदेशक डॉ बीके त्यागी, डॉ आरएस सक्सेना, डीन एजूकेशन प्रेरणा मित्तल ने किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलों से जहां व्यक्ति में अनुशासन की भावना विकसित होती है, वहीं नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। एथलेटिक मीट में महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान बीपीएड की आरती ने प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर बीपीइएस के विश्वास तोमर रहे।
महिला वर्ग की 800 मीटर रेस में पहले स्थान पर बीपीईएस से काजल रही। 800 मीटर पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में तीनों स्थान पर बीपीईएस के छा़त्रों ने कब्जा जमाया, जिसमें प्रथम स्थान पर अजय रहे। 400 मीटर महिला वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता बीपीईएस से गार्गी ने जीती, जबकि 400 मीटर पुरुष वर्ग में बीपीएड के आसिफ अली प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
1500 मीटर महिला वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में बीपीएड की काजल ने पहला स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में बीपीएड के छात्र फारूक ने पहला स्थान पाया। 3000 मीटर पुरुष वर्ग में बीपीएड फारुख ने पहला स्थान प्राप्त कर पदक पर कब्जा किया। चक्का फेंक प्रतियोगिता की महिला वर्ग में भी बीपीएड विभाग का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता में तीनों स्थान पर संकाय के विद्यार्थियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वैशाली बालियान, दूसरे स्थान पर ज्योति और तीसरा स्थान हीना ने प्राप्त किया। वहीं, पुरुष वर्ग की चक्का फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीटेक संकाय से दाऊद, दूसरा एवं तीसरे स्थान पर बीपीएड से साहिब अली और विकल बालियान रहे। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के डायरेक्टर डॉ डीकेपी सिंह, श्रीराम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के उपनिदेशक डॉ अभिषेक बागला, महाविद्यालय के ट्रेजरार देवेन्द्र चौधरी, अमरदीप शर्मा, आशु कुमार, रवि कौशिक, अब्दुल अजीज, संदीप राठी, भूपेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।