फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Glaucoma disease is spreading rapidly in eyes, 35 patients found

Muzaffarnagar News: तेजी से फैल रही आंखों में ग्लॉकोमा बीमारी, मिले 35 मरीज

Sat, 16 Mar 2024 05:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
Glaucoma disease is spreading rapidly in eyes, 35 patients found
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। ग्लॉकोमा (काला मोतियाबिंद) के लिए जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया गया है। इसके लिए जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी पर पहुंचने वाले मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है। पांच दिनों में ग्लॉकोमा के 35 मरीज सामने आए, जिन्हें रेफर किया गया।
आंखों की सबसे खतरनाक बीमारी ग्लॉकोमा लोगों में तेजी से बढ़ रही है। एसीएमओ डॉ. दिव्या वर्मा ने बताया कि ग्लॉकोमा के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया गया है। इसके तहत ग्लॉकोमा के मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है। पॉजीटिव पाए जाने वाले मरीजों को उपचार के लिए मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज और मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया जाता है। उन्होंने बताया कि 12 से 16 मार्च तक, पांच दिनों में पूरे जनपद में 537 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 35 मरीजों में ग्लॉकोमा पाया गया, जिन्हें उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेम ने बताया कि ग्लॉकोमा का इलाज जिला चिकित्सालय में नहीं है। यह ऐसी बीमारी है, जिसके लिए पूरे जीवन दवा खानी पड़ती है। इस बीमारी का खतरा उन बच्चों को रहता है, जिनके माता पिता इससे पीड़ित हों। उन्हें समय-समय पर अपनी आंखों के प्रेशर और नसों की जांच करानी चाहिए। यह हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीज को भी होने का खतरा रहता है। इससे आंखों की नसें डैमेज हो जाती हैं। दवा से काम न चलने पर इसका ऑपरेशन किया जाता है। हालांकि ऑपरेशन से केवल आगामी खतरे को रोका जा सकता है, ठीक नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
इनसेट
यह है ग्लॉकोमा के लक्षण
-आंखों में दर्द रहना
-आंखों में भारीपन रहना
-नजदीक चश्मे जल्दी-जल्दी बदलना
-साइड का दिखाई ना देना
-आंखों में सूजन रहना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed