{"_id":"67a3b15c67f32aca6d07aac4","slug":"give-benefits-of-welfare-schemes-to-sanitation-workers-makwana-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-139176-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों को दें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : मकवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों को दें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : मकवाना
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सदस्य भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि निकायों में सफाई कर्मियों के लिए जो लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं संचालित है, उनका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। पालिका सहित सभी निकाय नियमित सफाई कर्मियों व संविदा पर तैनात कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश एवं सफाई कर्मियों की बस्तियों में हेल्थ कैंप लगवाए जाएं।
विकास भवन सभागार में अधिकारियों और सफाई कर्मियों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। मकवाना ने कहा कि सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य का परीक्षण समय समय पर कराएं। निशुल्क दवाईयां उपलब्ध कराई जाएं। सफाई कर्मचारियों की बस्ती में भी स्वच्छता अभियान चलाया जाए। सफाई कर्मियों को सुरक्षा के उपकरण, मानदेय समय से उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
ईओ पालिका को निर्देश दिए कि सफाई कार्य करने वाले संविदा कर्मियों का ईपीएफ काटा जाए। सीडीओ संदीप भागिया, एसपी ट्रैफिक अतुल चौबे, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी मौजूद रहे।