फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Give anti-coronavirus vaccines to madrasa students

दारुल उलूम सहित दीनी इदारों में छात्रों ने लगवाई वैक्सीन

Wed, 19 Jan 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Give anti-coronavirus vaccines to madrasa students
वैक्सीनेशन कराता मदरसा छात्र - फोटो : DEVBAND
मदरसा छात्रों को कोरोनारोधी टीके लगाए
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम सहित विभिन्न दीनी इदारों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाए गए। जिसमें मदरसा छात्रों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने छात्रों को कोरोना से बचाव के उपाय भी बताए।

मंगलवार को दारुल उलूम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में स्वास्थ्यकर्मियों ने छात्रों को कोरोनारोधी टीके लगाए। साथ ही उन्हें कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाए रखने तथा हाथों को समय समय पर सैनिटाइज करने की सलाह दी। साथ ही दो गज की दूसरी का पालन करने को भी कहा। इस दौरान टीके की दोनों डोज ले चुके छात्रों ने स्वास्थ्यकर्मियों से सर्टिफिकेट भी निकलवाया। वहीं, मदरसा दारुल उलूम जकरिया में भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगे शिविर में छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज ली। संस्था के मोहतमिम मुफ्ती शरीफ खान कासमी ने बताया कि संस्था में लगाए गए शिविर में छात्रों ने उत्साह के साथ कोरोनारोधी टीका लगवाया। संवाद

मदरसा दारुल उलूम जकरिया में वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराते छात्र

मदरसा दारुल उलूम जकरिया में वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराते छात्र- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed