{"_id":"5f8b3e968ebc3e9bce6140a4","slug":"give-admission-in-the-school-only-after-the-permission-of-the-parents-muzaffarnagar-news-mrt506703526","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों की अनुमति के बाद ही दे स्कूल में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों की अनुमति के बाद ही दे स्कूल में प्रवेश
विज्ञापन
अभिभावकों की अनुमति के बाद ही दें स्कूल में प्रवेश
मुजफ्फरनगर। स्कूलों में छात्र-छात्राओं के प्रवेश से पहले सभी स्कूल अभिभावकों की अनुमति अवश्य लें। कोविड के नियमों का पालन करते हुए स्कूलों में बच्चों को सुरक्षित माहौल दें।
लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में सीडीओ आलोक यादव ने कहा कि सभी प्रधानाचार्य विद्यालय परिसर में और उसके आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। अभिभावकों से मिलकर ऐसे कार्य करें, जिससे बच्चों की भावनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित हो। संयुक्त शिक्षा निदेशक सहारनपुर आरपी शर्मा ने कहा कि प्रधानाचार्य अपने विद्यालय में अभिभावक की अनुमति प्राप्त करने के बाद ही छात्र-छात्राओं को प्रवेश दें, प्रत्येक बालक, अध्यापक व कर्मचारी की थर्मल स्क्रीनिंग कराएं। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने सभी प्रधानाचार्यों को बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सिर्फ शिक्षित बनाना ही नहीं, बल्कि उनको आत्मनिर्भर बनाना व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने पठन पाठन पुन: आरंभ करने को लेकर शासन के निर्देशों से सभी को अवगत कराया। सभी माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण कर लिया गया है। प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय, शिव कुमार यादव, विजय शर्मा, जितेंद्र वर्मा, राकेश कुमार, विनीत चौहान आदि उपस्थित रहे।