{"_id":"6144ddd58ebc3eb626309f49","slug":"girlfriend-and-her-second-boyfriend-arrested-muzaffarnagar-news-mrt556701410","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
परासौली गांव के सोनू का फाईल फोटो।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी को किया गिरफ्तार
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गांव परासौली से दो सितंबर से लापता युवक की प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या कर दी गई। पुलिस युवक के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर नोएडा में जॉब करने वाली उसकी प्रेमिका तक पहुंची, जिससे पूछताछ के बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव परासौली निवासी सोनू गत दो सितंबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिजनों का आखिरी बार उससे चार सितंबर की शाम संपर्क हुआ था, जिसके बाद उसके न मिलने पर पिता विनोद ने नौ सितंबर को बुढ़ाना थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। पुलिस ने युवक के मोबाइल की लोकेशन खंगाली, तो उसकी अंतिम लोकेशन नोएडा में मिली। जहां उसकी गांव परासौली निवासी प्रेमिका प्रियंका पाल एक हॉस्पिटल में जॉब करती है। पुलिस ने युवती की कॉल डिटेल निकाली तो उसके बुढ़ाना सीएचसी में तैनात एंबुलेंस चालक नीरज से प्रेम-संबंधों की जानकारी मिली। इस पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने लापता सोनू को शराब पिलाकर मेरठ गंगनहर में फेंक देने की जानकारी दी। पुलिस ने सोनू के पिता विनोद की तहरीर पर दोनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दूसरे युवक से प्रेम-संबंध बने जान के दुश्मन
गांव परासौली निवासी प्रियंका पाल पूर्व में बुढ़ाना के ही एक नर्सिंगहोम में जॉब करती थी, जो बाद में नोएडा के एक हॉस्पिटल में जाकर जॉब करने लगी थी। सोनू के प्रियंका से काफी समय से प्रेम-संबंध थे, जिनकी जानकारी सोनू के परिजनों को भी थी।
विज्ञापन
सोनू के लापता होने के बाद जब पुलिस ने लोकेशन निकाली तो अंतिम बार उसके नोएडा में होने की जानकारी मिली। परिजनों ने पुलिस को प्रियंका पाल के बारे में अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस ने उसे वॉच किया तो नीरज से भी उसके प्रेम-संबंध होने की जानकारी मिली। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया, तो सोनू की हत्या कर दिए जाने का खुलासा हुआ। पूछताछ में पता चला कि सोनू ने प्रियंका से उसके नीरज से प्रेम-संबंधों का विरोध जताया था। जिसके चलते दोनों ने उसे हटाने की साजिश रचते हुए उसे दो सितंबर को नोएडा बुला लिया। वहां चार सितंबर की रात दोनों उसे दावत के बहाने लेकर मेरठ क्षेत्र में पहुंचे, जहां गंगनहर पर सुनसान स्थल पर उन्होंने सोनू को शराब पिलाकर बेसुध कर दिया। इसके बाद दोनों उसे गंगनहर में फेंककर ड्यूटी पर लौट गए थे। सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने बताया कि शव की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

परासौली गांव के सोनू के शव को नानू गांव के पास गंगनहर के किनारे तलाश करती पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

परासौली के सोनू की हत्या का आरोपी नीरज गिरफ्तार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR