फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Girl went with lover 10 days before marriage

शादी से 10 दिन पहले प्रेमी संग गई युवती

Fri, 03 Sep 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Girl went with lover 10 days before marriage
भोपा। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शादी से दस दिन पहले ही प्रेम-प्रसंग के चलते पड़ोस में रहने वाले प्रेमी संग घर छोड़कर चली गई। युवती के भाई ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है, वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने बैठक कर दोनों को किसी कीमत पर गांव में न घुसने देने का फरमान सुना दिया है।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पड़ोसी युवक-युवती का काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता तय कर दिया था और आगामी 13 सितंबर को युवती की शादी होनी थी। इसी दौरान बृहस्पतिवार रात परिजनों की गैर मौजूदगी में उक्त युवती अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। युवती के परिजन गांव में ही स्थित एक कोल्हू पर काम करने गए हुए थे, जिन्हें शुक्रवार सुबह घर लौटने पर युवती के घर से जाने की जानकारी मिली। परिजनों ने युवक के घर पहुंचकर देखा तो वह भी घर से गायब मिला। इस पर युवती के भाई ने युवक पर बहन को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी है। वहीं, प्रेम-प्रसंग के चलते पड़ोसी युवक-युवती के घर छोड़कर जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर गांव में बैठक की। इसमें ग्रामीणों ने दोनों के घर छोड़कर जाने को गांव की सामाजिक प्रतिष्ठा से जोड़ते हुए उन्हें भविष्य में कभी भी किसी कीमत पर गांव में न घुसने देने का फरमान सुना दिया है।
विज्ञापन

सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि युवती के परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों के किसी तरह के निर्णय की उन्हें जानकारी नहीं है। यदि किसी तरह की शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed