{"_id":"637fb7dce5fd47685a5fb55f","slug":"girl-students-accused-of-appearing-absent-in-the-examination-muzaffarnagar-news-mrt615065140","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जैन कन्या पाठशाला की छात्राओं ने लगाया परीक्षा में गैरहाजिर दर्शाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जैन कन्या पाठशाला की छात्राओं ने लगाया परीक्षा में गैरहाजिर दर्शाने का आरोप
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करती जैन डिग्री कालेज की छात्राएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
- जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची जैन डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने अध्यापिका पर लगाया गंभीर आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला डिग्री कॉलेज के बीएससी (पीसीएम) पाठ्यक्रम की छात्राओं ने परीक्षा परिणाम में अनुपस्थित दर्शाने पर रोष व्याप्त किया। छात्राओं ने बीएससी भौतिक विज्ञान की अध्यापिका पर भी आरोप लगाए है। अभिभावकों के साथ डीएम कार्यालय पर पहुंची छात्राओं ने शिकायत की।
छात्राओं ने बताया कि 20 सितंबर को बीएससी (पीसीएम) द्वितीय वर्ष का परीक्षाफल घोषित हुआ था। आरोप है कि भौतिक विभाग प्रयोगात्मक परीक्षा में सभी छात्राओं को अनुपस्थित दर्शाया गया है, जबकि सभी छात्राएं परीक्षा में उपस्थित थी। प्रकरण की महाविद्यालय में शिकायत की गई तो भी समाधान नहीं किया गया। आरोप है कि भौतिक विज्ञान की अध्यापिका ने छात्राओं को 23 व 24 नवंबर को उपस्थित होने के लिए संदेश भेजा गया था। छात्राएं तो पहुंच गई, लेकिन खुद अध्यापिका ही नहीं पहुंची। आरोप है कि अगले वर्ष फेल करने की धमकी दी जा रही है। इतना ही नहीं कॉलेज के अध्यापक पर बदसलूकी का आरोप है। छात्राओं ने कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर काजल, रीचा, निशा, नेहा, तनु, प्रिंसी, फरीन, काजल, सपना, आंचल और रिया मौजूद रहीं।
यूनिवर्सिटी में करें शिकायत
जैन कन्या पाठशाला डिग्री कॉलेज की प्राचार्या सीमा जैन ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यह मामला यूनिवर्सिटी का है। छात्राओं को यूनिवर्सिटी के कुल सचिव से मिलना चाहिए और अपनी कॉपी री-चेक की मांग करनी चाहिए। अध्यापिका पर आरोप के मामले में उन्होंने कहा कि इस संबंध में छात्राएं और अभिभावक उनसे जाकर मिले।