{"_id":"601d8fd88ebc3e27f02b2a95","slug":"girl-reached-khatauli-from-bareilly-to-meet-the-young-man-muzaffarnagar-news-mrt5239365184","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से मिलने बरेली से खतौली पहुंची युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक से मिलने बरेली से खतौली पहुंची युवती
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/खतौली। सोशल साइट पर हुई पहचान के बाद बरेली निवासी युवती खतौली भूड़ निवासी युवक के घर पहुंच गई। युवक के घर हंगामा करने पर उसके परिजनों ने युवती को पुलिस के हवाले कर दिया। जिसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। वहां युवती ने खुद को बाथरूम में बंद कर जान देने की धमकी दी तो उसे रात में ही महिला थाने के कर्मियों के साथ बरेली भेज दिया गया।
बरेली निवासी एक युवती का परिचय लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया के जरिये खतौली भूड़ क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। बुधवार देर रात युवती बरेली से बिना परिजनों को बताए खतौली में युवक के घर जा पहुंची और उसके साथ शादी करने की जिद करते हुए हंगामा कर दिया। युवक के परिजनों ने युवती को पुलिस के हवाले कर दिया, जहां से पुलिस ने युवती को बृहस्पतिवार तड़के पीआरवी के माध्यम से जिला मुख्यालय स्थित वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।
वन स्टॉप सेंटर में भी युवती प्रेमी संग शादी करने की जिद पर अड़ी रही और खुद को बाथरूम में बंद कर जान देने की धमकी देने लगी। इस पर वन स्टॉप सेंटर कर्मचारियों के होश उड़ गए और उसे किसी तरह समझाबुझाकर शांत किया। वन स्टॉप सेंटर अधीक्षिका नीरू ने बताया कि युवती के परिजनों से मोबाइल फोन पर बात की गई, तो उसके पिता ने आर्थिक स्थिति खराब होने का हवाला देते हुए उसे लेने आने से इंकार कर दिया। इस पर महिला थाना कर्मचारियों के सहयोग से युवती को देर शाम बरेली के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
इस मामले में सीओ सिटी कुलदीप कुमार का कहना है कि युवती मनोरोगी प्रतीत हो रही थी, जो प्रेमी संग रहने के लिए खतौली जा पहुंची थी। उसे महिला पुलिसकर्मियों के साथ उसके घर बरेली भेज दिया गया है।