{"_id":"80f247f470a869c9acf64205a169a4bd","slug":"girl-raped-in-entered-the-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किया महिला से गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर किया महिला से गैंगरेप
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 28 Nov 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के कांधला में घर में घुसकर पांच युवकों द्वारा महिला से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कांधला थाने में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह गांव में ही अपने दादा के चुनाव प्रचार के लिए गया हुआ था। इस दौरान पत्नी घर पर अकेली थी।
आरोप है कि रोहित, ओमपाल निवासी गढ़ीश्याम, इरफान निवासी गंगेरू और दो अन्य साथी उसके घर में घुस गए। उक्त युवक भी एक प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करते घूम रहे थे। आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और तमंचा कनपटी पर सटाकर गोली मारने की धमकी देकर पांचों ने गैंगरेप किया।
विज्ञापन
शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
आरोपी अपने घरों से फरार हो गए हैं, गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उधर, पीड़ित महिला को डाक्टरी के लिए चिकित्सालय भिजवाया गया है।