फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Girl found in unconscious state, suspected of rape

अचेतावस्था में मिली युवती, दुष्कर्म की आशंका

Sat, 26 Jun 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Girl found in unconscious state, suspected of rape
अचेतावस्था में मिली युवती, दुष्कर्म की आशंका
विज्ञापन

खतौली। तीन दिन पूर्व कस्बे के मंडी क्षेत्र में एक युवती अचेतावस्था में पड़ी मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां उपचार के बाद होश में आई युवती ने खुद को जनपद अमरोहा की निवासी बताते हुए अपने परिवार के बारे में भी जानकारी दी थी। पुलिस ने युवती के परिजनों को बुला लिया था, जो बृहस्पतिवार को युवती को अपने साथ लेकर लौट गए थे। इस दौरान दर्ज कराए गए बयानों में युवती के साथ ही उसके परिजनों ने भी उसके साथ कुछ गलत होने से इंकार किया था।

शुक्रवार को युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे फेंके जाने की चर्चा होने पर एसएसपी अभिषेक यादव ने एक बार फिर युवती के परिजनों से फोन पर वार्ता की। मगर उन्होंने इससे इंकार कर दिया। इसके बावजूद एसएसपी द्वारा एसपी क्राइम को इस मामले की जांच कर दो दिन में जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed