फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Girl dies under suspicious circumstances

युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Fri, 18 Feb 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Girl dies under suspicious circumstances
मुजफ्फरनगर, भोपा। दिल्ली में प्राइवेट जॉब करने वाली युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव का परिजनों ने रात में ही आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। मामले को लेकर गांव में कई प्रकार की चर्चा है। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव का यह मामला है। बताया गया, कि एक युवती पिछले काफी समय से दिल्ली में प्राइवेट जॉब कर रही थी, जो कुछ माह पूर्व किसी कारण से घर लौट आई । मामला बृहस्पतिवार शाम का बताया गया। युवती की हालत अचानक बिगड़ गई थी। परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए ले जाया गया। चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा युवती का रात में ही आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिस कारण गांव में युवती की मौत को लेकर भिन्न भिन्न प्रकार की चर्चाएं बन चली। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में उन्हें किसी भी व्यक्ति ने कोई जानकारी नहीं दी है। इसके बाद भी मामले की जानकारी की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed